Let’s travel together.

खरोरा नगर में 24 सितम्बर को स्थापित होगी छत्तीसगढ़ महतारी

0 93

-जबर पोरा रैली में शामिल होंगे लाखों छत्तीसगढ़िया

-छ क्रा से प्रमुख अमित बघेल होंगे शामिल

सुरेंद्र जैन धरसीवा रायपुर

नगर खरोरा में छत्तीसगढ़ महतारी मूर्ति स्थापना पोरा रैली महोत्सव का आयोजन 24 सितंबर दिन रविवार को धरसीवा विधानसभा परिक्षेत्र के खरोरा खंड में आयोजित की जा रही है जिसमें प्रदेश भर से लाखों की संख्या में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के सेनानी व छत्तीसगढ़िया समाज के प्रधानों के संग ही धरसींवा विधानसभा से लोगों की उपस्थिति होगी।

प्रदेश की एक मात्र गैर राजनीतिक संगठन के आह्वान पर छत्तीसगढ़िया समाज गांव कस्बों में छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान को जागृत करने व माटीवादी विचारधारा को प्रचारित प्रसारित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ महतारी मूर्ति स्थापना का महापर्व मना रही है, इसी क्रम में नगर खरोरा के नए बसस्टैंड गुरुवारी बाजार स्थल में मूर्ति स्थापना व पोरा महोत्सव का आयोजन है।
उक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेशाध्यक्ष अमित बघेल व प्रदेश संयोजक गिरधर साहू मुख्य पहुना होंगे और महतारी मूर्ति का अनावरण करेंगे, उनके साथ प्रदेशभर से छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के जिला, ब्लॉक और ग्रामीण स्तर के सभी पदाधिकारियों का आगमन होगा साथ ही छत्तीसगढ़िया महिला क्रान्ति सेना की प्रदेश अध्यक्षा लता राठौर और उनकी पूरी टीम उक्त कार्यक्रम में शामिल होंगी इस मौके पर छत्तीसगढ़िया संस्कृति से सजी लोककला का भी प्रदर्शन होगा साथ ही छत्तीसगढ़ के लोक विधाओं करमा ददरिया, पंथी, राउत नाचा, बस्तरिया नृत्य मुख्य आकर्षण होंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे से छत्तीसगढ़ महतारी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से होगी जिसके बाद पोरा रैली पूरे नगर में भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल में सभा और सांस्कृतिक आयोजन के साथ सम्पन्न होगा, इस मौके पर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेनाध्यक्ष का रौबदार और चिरपरिचित अंदाज में छत्तीसगढ़ियावाद पर उदबोधन भी सुनने को मिलेगा।

महतारी मूर्ति स्थापना और पोरा महोत्सव आयोजन को लेकर नगर में उत्साह है छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष गजेंद्ररथ की टीम आयोजन को सफल बनाने लगातार मेहनत कर रहे हैं, छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना खरोरा,धरसींवा,तिल्दा,पलारी खंड की टीम गांव गांव प्रचार प्रसार कर रही है।

बतादें की रायपुर जिला में नगर खरोरा पहला कस्बा होगा जहां छत्तीसगढ़ महतारी की 7 फिट ऊंची भव्य मूर्ति स्थापित की जा रही है, इससे पहले छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना व छत्तीसगढ़िया समाज लगभग 280 गांव, कस्बो में महतारी मूर्ति स्थापित कर चुकी है और यह क्रम लगातार बना हुआ है।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष गजेंद्ररथ ने धरसींवा विधानसभा के सभी रहवासियों, जनप्रतिनिधियों और युवा भाई बहनों से आवाहन किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होकर छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद का पात्र बनें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज में भीषण सड़क हादसा: डंपर और स्पोर्ट्स बाइक की टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत     |     उप मुख्यमंत्री ने की रीवा विधानसभा में जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा     |     व्यवहार न्यायालय सेमरिया की आवश्यकता और अधिकार है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल      |     खेत बचाओ अभियान एवं पराली प्रबंधन को लेकर कृषि विभाग ने शुरू किया जागरूकता कार्यक्रम     |     गैरतगंज में चोरों का आतंक: एक ही रात में चार मकानों के टूटे ताले बाइक भी चोरी; सुधा सागर नगर को बनाया निशाना     |     यशपाल सिंह स्वर्णकार बने गैरतगंज जनपद पंचायत के नए सीईओ     |     ग्राम वन समिति की बैठक आयोजित, चबूतरा और तालाब निर्माण सहित विकास कार्यों पर हुई चर्चा     |     गीदगढ़ में भैरव बाबा मंदिर की दीवार पर दिख रही ज्योति जैसी रहस्यमयी रोशनी, नवरात्र से लगातार दिखाई देने का दावा     |     सात साल में भी तैयार नहीं हुआ दीवानगंज रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, पटरियां पार करना मजबूरी     |     तीर्थ क्षेत्र माँ विंध्यवासिनी दरबार, सिरवारा नो दिवसीय श्रीदेवी भागवत महापुराण का समापन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811