Let’s travel together.

प्रधान जिला न्यायाधीश ने जिला जेल का किया निरीक्षण, जेल परिसर में किया वृक्षारोपण

0 136

 

जिला जेल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया

अनुराग शर्मा सीहोर

प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अमिताभ मिश्र तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मुकेश कुमार दांगी ने जिला जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला सेल, पाकशाला, विडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष, जेल डिस्पेंसरी, अन्य बंदियों के बैरक का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल में बंदियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं के निराकरण के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री जीशान खान, जेल अधीक्षक श्रीमती ज्योति तिवारी उपस्थित थे।प्रधान जिला न्यायाधीश श्री अमिताभ मिश्र ने वृक्षारोपण अभियान अंतर्गत जेल परिसर में वृक्षारोपण भी किया। जेल परिसर में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर उन्होंने बंदियों से कहा आप चाहे तो अनुशासन एवं नियमित दिनचर्या का पालन कर अपने व्यक्तित्व एवं सोच में परिवर्तन ला सकते है तथा जेल से बाहर आने के बाद आप इस समाज में भी योगदान देकर सकारात्मक बदलाव ला सकते है। जेल एक सुधारगृह है

आपको सुधारने के लिए जेल में रखा जाता है। क्षणिक आवेश में आकर किसी भी व्यक्ति से गलती हो सकती है, किन्तु जेल में अध्यात्म, व्यायाम एवं चिंतन आदि के माध्यम से हर व्यक्ति अपनी गलती को सुधार कर आगे कभी नहीं दोहराने का दृढ़ संकल्प कर सकता है। शिविर में सचिव श्री दांगी ने जेल में बंदियों को उनके अधिकार, प्ली वारगेनिंग, निःशुल्क विधिक सहायता योजना, मध्यप्रदेश अपराध पीडि़त प्रतिकर योजना एवं नालसा, सालसा की योजनाओं, शासन की अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811