मिस्ड कॉल देने पर मिलेगी भाजपा की सदस्यता, क्यूआर कोड स्कैन कर, नमो एप्प, फार्म भरकर भी ले सकते हैं सदस्यता
– सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी की हुई बैठक
– सदस्यता अभियान 1 सितम्बर से
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
भाजपा द्वारा पार्टी की सदस्यता का अभियान एक सितंबर से प्रारंभ होगा। इस दौरान 8800002024 पर मिस्ड कॉल देकर भी सदस्या हासिल की जा सकती है। इस सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा जनता पार्टी के संगठन पर्व अभियान के तहत शनिवार को एक निजी गार्डन में कार्यशाला आयोजित की गईं। जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडोतिया ने बताया कि इन कार्यशालाओं में पार्टी नेताओं ने हिसा लिया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक ब्रजराज सिंह ने कहा कि संगठन पर्व में जिले के सभी कार्यकर्ता प्राणप्रण से जुट जाएं और अभियान के तहत जिले के लिए निर्धारित किए गए लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर प्रदेश में शिवपुरी जिले को शीर्ष पर लाने का कार्य करें। भाजपा का संगठन आज देश-दुनिया में चर्चा का विषय बना है तो इसके पीछे कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत है। सदस्यता अभियान शुरू होने के पहले घंटे से ही जिले को प्रदेश में शीर्ष स्थान पर लाने के लिए सभी कार्यकर्ता जुटें। इस सदस्यता अभियान का प्रभारी महामंत्री गगन गठित को बनाया गया है।
जिले में 4 लाख सदस्य बनाए जाएंगे-
भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि भाजपा कोई दल नहीं है, एक विचार है, एक आंदोलन है। हमारा ध्येय राष्ट्र का निर्माण और जनकल्याण है। हम भारत माता के गौरव को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए काम करते हैं। हम एकत्रालम मानववाद के लिए संकल्पित और पंच निष्ठाओं के प्रति समर्पित हैं। जब आप लोगों को सदस्य बनाने जाएं, तो उन्हें हमारा गौरवशाली इतिहास बताएं। अभियान के प्रभारी गगन खटीक ने कार्यशाला में कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र प्रथम है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन पर्व के माध्यम से नए सदस्य बनाकर भारत माता की सेवा में जुटना है। इस बार जिले में 4 लाख सदस्य बनाए जाएंगे।
मिस्ड कॉल कर, क्यूआर कोड स्कैन कर से भी ले सकते हैं सदस्यता – हेमंत ओझा
कार्यशाला के दौरान पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और सदस्यता अभियान के सदस्य हेमंत ओझा ने पीपीटी के माध्यम से कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी उन्होंने बताया कि 8800002024 मे मिस्ड कॉल कर कोई भी भाजपा का सदस्य बन सकता है सदस्यता अभियान 1 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं सदस्य बनकर करेगे। इसी के साथ क्यूआर कोड स्कैन कर, नमो एप्प, फार्म भरकर भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं।