Let’s travel together.

श्री राधा कृष्ण मंदिर सहित कृष्ण मंदिरों में धूमधामऔर श्रद्धाभक्ति के माहौल में मनी श्री कृष्ण जन्माष्टमी

0 102

शिवलाल यादव

सरकारी प्राइवेट स्कूल कॉलेज में भी हुए जन्माष्टमी पर कार्यक्र

रायसेन। लीला पुरुषोत्तम योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण का जन्माष्टमी का पर्व सोमवार को असीम श्रद्धा भक्ति और धूमधाम से मनाया गया कृष्ण भक्तों द्वारा घर-घर और राधा कृष्ण मंदिरों में कई रंगारंग धार्मिक आयोजन किए गए प्रदेश  सरकार के निर्देश पर सरकारी और प्राइवेट स्कूल कॉलेज में भी इस बार जन्मोत्सव की काफी धूम रही स्कूलों में नन्हे मुन्ने बच्चों को राधा कृष्ण का स्वरूप सजाकर पेश किया गया दही मगध मटकी फोड़ प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया

श्री रामलीला ग्राउंड स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर यादव समाज मंदिर में भी सुबह से ही काफी धूमधाम रही मंदिर को बिजली की रोशनी और डेढ़ कुंटल गुलाब और गेंदा के फूलों से सजावट की गई मंदिर के पुजारी पंडित कृष्ण मोहन गौतम ने बताया कि श्रीराधा किशन मंदिर यादव समाज धर्मशाला में सुबह से ही कृष्ण भक्तों का मंदिर में सहपरिवार मत्था टेकने पूजन आरती दर्शन के लिए आवागमन शुरू हो गया था।सोमवार को दोपहर नवयुवक यादव समाज रायसेन के बैनर तले भगवान श्रीराधा कृष्ण बाल गोपालों की झांकी के साथ गाजेबाजों के बीच शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई।जैसे ही शोभायात्रा ढोलनगाडों के बीच निकाली जा रही थी।तभी भगवान इंद्रदेव ने प्रसन्न होकर जोरदार बारिश की।इधर श्रीराधा कृष्ण मंदिर यादव समाज में बच्चों को बाल श्रीकृष्ण राधा रुक्मणि के स्वरूप सजाए गए।भगवान लड्डू गोपाल को आकर्षक श्रंगार कर पालना झुलाया गया।नन्द किशोर को पालने में झुलाने का सिलसिला जारी रहा।इस अवसर पर समाजसेवी बालाराम यादव मन्दिर समिति के अध्यक्ष रामस्वरूप यादव राजकुमार यादव गोलू यादव भोला यादव,राजेन्द्र यादव संजय यादव नीरज यादव मौजूद रहे।


निजी स्कूलों में भी धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही काफी धूम…..
रायसेन शहर के डॉ राधाकृष्ण मेमोरियल हासे स्कूल रायसेन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रमों की धूम रही।स्कूली छात्र छात्राओं को श्री गोपाल राधा रुक्मणि सुदामा की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही।वहीं मटकी फोड़, माखन मटकी क्विज प्रतियोगिता आयोजित विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर स्कूल संचालक हरीश सोनी, जावेद अहमद खानजितेंद्र जीतू शर्मा,मनोज सक्सेना,राजू कुशवाहा विशेष रूप से उपस्थित रहे।शाइनिंग पब्लिक हासे रायसेन में भी भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सोमवार को धूमधाम से मनाया गया।स्कूल संचालक इंजी. सत्येंद्र सिंह राणा की उपस्थिति में स्कूली बच्चों ने बाल श्रीकृष्ण राधा रुक्मणि केरूप धरे।वहीं रंगारंग सांस्कृतिक देशभक्ति और धार्मिकता से भरे प्रोग्रामों ने समां बांध दिया।


सरस्वती विधा मन्दिरस्कूल रायसेन में रही जन्माष्टमी की रही धूम
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन की अध्यक्षता में एवं मुख्य अतिथि शिशु मंदिर विदिशा की पूर्व छात्रा विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुश्री ऐश्वर्या मूंदड के साथ एवं पूर्व छात्र  अविनाश सिंह वर्तमान में जिओ कंपनी डिस्ट्रीब्यूटर एवं गल्ला व्यापारी और आनंद शर्मा एडवोकेट,समाजसेवी दीवान सिंह गौर की उपस्थिति में पर्व संपन्न हुआ। विद्यालय में राधा कृष्ण स्वरूप, झूला सजा, भजन, सांस्कृतिक नृत्य के साथ अतिथियों का शुभ आशीष प्राप्त हुआ ।अतिथि परिचय विद्यालय प्राचार्य जयसिंह ठाकुर ने किया। स्वागत विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य राकेश खत्री एवं श्रीमती कल्पना दीदी ने किया संचालन सुश्री शिवानी बघेल ने किया ।अंत में माखन मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई ।जिसमें भैया शिवांग ठाकुर रितिका ठाकुर सचिन, साहिल,साक्षी और काजल ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता विजेता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ट्रैक्टर पर ले जाए जा रहे बिजली के पोल कार में घुसे, आर-पार निकले पोल; पति-पत्नी और बच्चा घायल     |     खेती में नई क्रांति, किसान लेजर लैंड लेवलर से समतल कर रहे खेत, पानी और लागत दोनों की बचत     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग देखते ही सीट बेल्ट बांधने लगे चालक     |     पटवारी की लापरवाही से किसान को लाखों की चपत, मूंग पंजीयन नहीं होने से समर्थन मूल्य का लाभ गंवाया     |     सांची विधायक कार्यालय के पास जलभराव से भड़के लोग     |     वर्षा में नपती कराने पटवारी ने मजदूर के कबेलू फोड़े      |     फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी पर 8 शैक्षणिक एवं कोचिंग संस्थान सील     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर     |     प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान का नगर भ्रमण, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब     |     महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भगवान महेश जी की शोभायात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811