Let’s travel together.

बारिश के बाद पर्यटकों में उत्साह बह, निकले सांची तहसील के बहुचर्चित झरने,उमड़ी पर्यटकों की भीड़

0 180

भोपाल, विदिशा, रायसेन से बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटक

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट ।

विगत दिनों हुई क्षेत्र में तेज बरसात के बाद झरने भी अपने शबाब में बहते हुए नजर आने लगे हैं। गर्मी से ही सूखे पड़े इन झरनों में पानी आने से पर्यटक और ग्रामीणों में उत्साह भी नजर आ रहा है। सलामतपुर, सांची क्षेत्र के बहुचर्चित पर्यटक स्थल गुलगांव के झरने में पानी बहने लगा है। जिसे देखने बड़ी संख्या में सैलानी विदिशा, रायसेन, भोपाल, सलामतपुर, सांची, बैरसिया सहित आसपास क्षेत्रों से यहां पहुंच रहे हैं। वहीं अम्बाड़ी क्षेत्र में आने वाले छोटी एवं बड़ी मदागन का झरना भी बहता हुआ नजर आया। इस झरने से बहता पानी लोगों का मन मोह रहा है। झरना शुरू होने के बाद अब बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचेंगे।

बीते दो दिन में हुई बेहतर बारिश के कारण पहाड़ी झरनों का बहाव तेज हो गया है। वहीं जलस्रोतों की स्थिति में सुधार आया है।तालाबों में जलसंग्रहण नजर आने लगा है। साथ ही दिन-रात के तापमान में कमी आई है। बता दें कि अब तक हुई बारिश से क्षेत्र की पहाड़ियों हरियाली से सज्जित हो चुकी है। प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाने के लिए लोग गुलगांव झरना,अम्बाड़ी छोटी एवं बड़ी मदागन झरना स्थल सहित अन्य स्थानों पर पहुंचने लगे हैं। गुलगांव मार्ग का झरना तेज बहाव से बहने लगा है। इससे बड़ी संख्या में लोग स्नान का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811