Let’s travel together.

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हुईं प्रतियोगिताएं, बच्चों ने बनाए पर्यटन स्थलों के चित्र

0 26

– पर्यटक स्वागत केंद्र पर हुई सांस्कृतिक संध्या, देशभक्ति और लोकगीतों की प्रस्तुति

– मेहंदी, चित्रकला, रंगोली में स्कूली छात्रों ने लिया भाग, विजेताओं को मिले पुरस्कार

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वाधान में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में विभिन्न कलाओं से जुड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें स्कूली छात्रों के अलावा स्थानीय कलाकारों ने भाग लेकर अपनी प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से मेहंदी, चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्कूली बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों ने शिवपुरी के विभिन्न पर्यटन स्थलों के चित्र बनाए।

पर्यटक स्वागत केंद्र पर शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर एवं सीनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिताओं के साथ-साथ देशभक्ति गीत, धार्मिक गीत और लोकगीत गायन में स्थानीय कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।

जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी पुष्कल प्रताप सिंह ने बताया कि शिवपुरी में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जिससे स्थानीय पर्यटकों के अलावा देसी-विदेशी पर्यटक शिवपुरी के पर्यटन स्थलों के बारे में जानें और अधिक संख्या में आएं। पर्यटन प्रबंधन देव सोनी ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। खास कर चित्रकला प्रतियोगिता और मेहंदी प्रतियोगिता रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह पूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिवपुरी के विभिन्न पर्यटन स्थलों के चित्र इसमें बनाए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान की माताजी श्रीमती काशीबाई चौहान का निधन     |     किसान के बेटे ने रचा इतिहास सिलवानी के कुलदीप साहू बने ‘मुख्यमंत्री फेलो’, श्योपुर कलेक्ट्रेट में संभालेंगे कमान     |     शिवपुरी में सेंट्रल बैंक में लूट की कोशिश, पिस्टल लेकर घुसे दो बदमाश     |     एमएलसी चुनाव: नागपुर ने ही रखी कांग्रेस की लाज ! -अजय बोकिल      |     सर्वर की सुस्ती से स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री में देरी, ग्रामीण परेशान     |     अर्नब तूफान के असर से बदला मौसम, सुबह से रिमझिम बारिश; धान की फसल पर संकट     |     तेज रफ्तार 407 वाहन ने भैंसों के झुंड को मारी टक्कर, एक पड़िया की मौत, 9 भैंसें घायल     |     सम्पूर्ण रायसेन जिले में कार्बाइड गन (कार्बाइड पाइप गन/देसी पटाखा गन) पर प्रतिबंध     |     राष्ट्रीय विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता में बैतूल बाजार विद्यालय ने हासिल किया प्रथम स्थान     |     साधु-बाबा बनकर पूजा के नाम पर 15 लाख की ठगी, आरोपी गुरूदयाल सिंह उर्फ दल्लू गिरफ्तार, नाबालिग साथी भी पकड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811