Let’s travel together.

स्तूप पहाड़ी पर तेंदुए का आतंक।वनविभाग नहीं उठा पा रहा कदम 

0 99

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन 

सांची ऐतिहासिक पर्यटंक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है इस स्थल पर इन दिनों वन्य प्राणियों से दहशत फैल रहा है वनविभाग मात्र अपनी औपचारिकता भर पूरी कर पल्लू झाड लेता है ।

जानकारी के अनुसार वैसे तो यह स्थल एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल के रूप में विख्यात है इस स्थल की ऐतिहासिकता से रूबरू होने बडी संख्या में देशी विदेशी पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है तथा इस स्थल की आबादी भी लगभग दस हजार से अधिक बताई जाती है परन्तु इस स्थल पर इन दिनों वन्य प्राणियों ने अपना अड्डा बना लिया है जिससे भय का वातावरण बन गया है तथा प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल की पहाड़ी घनी पेडपौधो से हरियाली की छटा बिखेर रही है लंबे समय से इस क्षेत्र में तेंदुए होने की खबर से भय का माहौल बना हुआ है इस तेंदुए की खबर से कुछ दिन पहले भी हडकंप मच गया था तब वनविभाग सूचना मिलते ही हरकत में आया था तथा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया परन्तु तेंदुए का ठिकाना ढूंढने मे वनविभाग की टीम असफल रही थी तब वनविभाग के अधिकारियों द्वारा आश्वस्त किया गया था कि इस क्षेत्र में चार वनरक्षकों को तैनात किया गया है परंतु वनरक्षको की आहट तो कहीं दिखाई नहीं पडी परन्तु तेंदुए की आहट हर दिन सुनाई दे रही है जबकि क्षेत्र में किसानों को भी भय का सामना करना पड रहा है किसानों को तो रात दिन अपने खेतों पर कृषि कार्य हेतु आना जाना पडता हैं जिससे भय बढ गया है बताया जाता है लगातार क्षेत्र में तेंदुए के दिखाई देने की खबर फैलती रहती हैं इतना ही नहीं मांची क्षेत्र में बीते दिनों तेंदुए ने कुछ कुत्तों पर भी हमला कर दिया था बताया जाता है कि इस तेंदुए की दस्तक से पुरातत्व प्रशासन ने भी सुरक्षा के कदम उठाने शुरू कर दिये हैं तथा स्तूप क्र दो जो की बीच पहाड़ी के बीचोबीच है उसकी सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मियों को तैनात कर दिया गया है परन्तु पर्यटकों को जाने पर प्रतिबंधित किया गया है जिससे किसी के साथ कोई अप्रिय स्थिति न बन सके ।

कब्रिस्तानो मे रहने वाले कबर बिज्जुओ का घरों पर जमावड़ा

दूसरी तरफ इन दिनो लंबे समय से कब्रस्थानो मैं रहने वाले कबर बिज्जुओ ने भी अपना ठिकाना आबादी क्षेत्रों में बना डाला तथा निर्भीकता से घरों पर घूमते दिखाई देते है जिससे लोगों खासकर छोटे बडे बच्चे भयभीत हो उठते हैं इतना ही नहीं यह लोगो से भी नहीं डरते हैं बेधड़क मकानों के ऊपर मंडराते दिखाई दे जाते है इन दिनों कबर बिज्जुओ का झुंड दिखाई दे जाता है हालांकि पहले भी इन कबरबिज्जुओ पर नियंत्रण करने वनविभाग की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया था परन्तु वनविभाग को सफलता नहीं मिल सकी तथा इनका तांडव लगातार घरों पर चलता रहता है तब आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वनविभाग इन वन्य प्राणियों पर इस ऐतिहासिक स्थल पर नियंत्रण करने पूरी तरह असफल साबित हो चुका है अथवा विभाग किसी बडी घटना का इंतज़ार कर रहा है ।इस मामले में इनका कहना है।।

हमारे द्वारा अथवा हमारे किसी कर्मचारी द्वारा तेंदुआ नजर नहीं आया है फिर भी हम सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह सतर्क हैं इसी आशंका के चलते हमारे सुरक्षा कर्मी स्तूप क्र2 पर तैनात हैं परन्तु हमने पर्यटकों के वहां जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है तथा इस मामले में हमने वरिष्ठ आधिकारियों को पत्र भेज दिये हैं तथा वनविभाग को भी सूचना दी जा चुकी हैं लगभग तीन चार बार वनविभाग की टीम भी लगातार स्तूप पहाड़ी पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला चुकी हैं परन्तु तेंदुआ कहीं नजर नहीं आ सका ।स्तूप प्रभारी सांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मृत्युभोज और तेरहवीं की कुप्रथा के खिलाफ यादव समाज की पहल, श्रद्धांजलि सभा में लिया सामाजिक बदलाव का संकल्प     |     बेगमगंज सागर रोड़ पर गड्ढे में गिरी बाइक , सवार गंभीर घायल     |     पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास का भव्य नागरिक अभिनंदन: इतिहास एवं पुरातत्व में योगदान को सराहा     |     स्तूप पहाड़ी पर तेंदुए का आतंक।वनविभाग नहीं उठा पा रहा कदम      |     ग्रामीण अंचलों में गूंजे भुजरिया के लोकगीत, लेगी खेल में थिरके कदम     |     हाईवे-18 पर यात्रियों की जान से खिलवाड़! 60 सीटर बसों में 100 से ज्यादा सवारियां     |     धूमधाम से मनाया भुजरिया पर्व, महिलाओं ने की सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना     |     पारंपरिक तरीके से निकली लेगी, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा     |     हाईवे-18 पर 5 फीट गहरी खाई में पलटा बीयर से भरा ट्रक, बाल-बाल बची बड़ी दुर्घटना     |     ग्वालियर-चंबल संभाग के शासकीय अस्पताल में पहली बार हुआ किडनी ट्रांसप्लांट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811