Let’s travel together.

रायसेन में रोजगार दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं के साथ ठगी

0 109

 

-डेढ़ माह से नहीं मिला वेतन थाने शिकायत लेकर पहुंचे, पुलिस ने दी हिदायत तो बोल 20 तारीख तक कर देंगे भुगतान

रायसेन।में रोजगार दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं के साथ ठगी करने का एक मामला सामने आया है। आदित्य लक्ष्मीपति फायनेंस बैंकिंग सर्विस भोपाल द्वारा अपनी शाखा रायसेन स्थित सेंट्रल बैंक के ऊपर खोली गई है। यहां करीब 30 बेरोजगार युवाओं को नौकरी के नाम पर काम पर तो रख लिया, लेकिन डेढ़ माह से अधिक समय हो जाने के बाद भी इन युवाओं को वेतन नहीं दिया गया। इतना ही नहीं डीसीए, पीजीडीसीए का कोर्स कराने के नाम पर संस्था ने करीब 50 से 60 बच्चों से दो-दो हजार रुपए एडवांस के तौर पर जमा कराए, लेकिन उनकी भी कक्षाएं शुरू नहीं हो सकीं। इस संस्था में कार्य कर रहे युवा अब अपनेआप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

संस्था लक्ष्मीपति फायनेंस बैंकिंग सर्विस द्वारा इन युवाओं को टेलीकॉलिंग वर्क हेतु 5 हजार रुपए प्रतिमाह बेसिक सैलरी देने का वादा कर नौकरी पर रखा था। संस्था ने डेढ़ माह से भी अधिक समय तक इन युवाओं से कार्य लिया लेकिन वेतन देने के नाम पर सिर्फ आश्वासन देते रहे। परेशान युवा संस्था के खिलाफ कलेक्टर को भी ज्ञापन दे चुके हैं। संस्था संचालक अरविंद राठौर ने रक्षाबंधन पर्व पर वेतन देने का वादा किया था, लेकिन त्यौहार पर भी इन्हें वेतन नहीं मिलने से इन युवाओं के सब्र का बांध टूट गया और शनिवार को सभी एकजुट होकर थाना कोतवाली रायसेन पहुंचे। शिकायत पर पुलिस संस्था के एक कर्मचारी सचिन को थाने लेकर आई और उससे पूछताछ की। पुलिस ने संस्था संचालक को इन बच्चों के वेतन का भुगतान करने के लिए 20 सितंबर तक का समय दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |     IG के सेवा संकल्प अभियान का असर: धरसीवा में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 15 धारदार हथियार पुलिस को सौंपे     |     स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात,जताया आभार     |     किसानी मोहल्ले में स्थापित 12 फीट की गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     कर्तव्यनिष्ठा और सौम्यता का संगम बनीं एसडीओपी शीला सुराणा, सहकर्मियों ने कहा परिवार की तरह बीते ढाई साल     |     बुड़ेरा में साहू समाज के शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक     |     अखंड ब्राह्मण समाज के समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान     |     ग्राम गुटोरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन एवं श्री कृष्ण विवाह महोत्सव      |     बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811