आधुनिक ‘तेजस ऑप्टिकल & आई केयर क्लिनिक’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने किया उद्घाटन
शिवकुमार साहू सिलवानी रायसेन
स्थानीय बरेली रोड स्थित सिविल हॉस्पिटल के सामने आज क्षेत्रवासियों को आंखों की उन्नत देखभाल और आधुनिक चश्मों की सुविधा देने के लिए सर्वसुविधायुक्त ‘तेजस ऑप्टिकल & आई केयर क्लिनिक’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस नए प्रतिष्ठान के खुलने से अब सिलवानी और आसपास के क्षेत्र के लोगों को आंखों की जांच और उच्च गुणवत्ता वाले चश्मों के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।
रिबन काटकर पूर्व मंत्री ने दी शुभकामनाएं
नवनिर्मित क्लिनिक का गरिमामयी उद्घाटन मुख्य अतिथि रामपाल सिंह राजपूत पूर्व कैबिनेट मंत्री के कर-कमलों द्वारा रिबन काटकर किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्याम साहू उपस्थित रहे। अतिथियों ने क्लिनिक का मुआयना किया और संचालक को इस जनोपयोगी शुरुआत के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उद्घाटन समारोह में उमड़ी गणमान्य नागरिकों की भीड़
आयोजित इस उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति गवाह बने। कार्यक्रम में विशेष रूप सेरघुवीर साहू नगर साहू समाज अध्यक्ष, मुकद्दम नीरज साहू साईखेड़ा, विभोर जैन नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि पार्षदगण प्रदीप कुशवाहा, ओम पाल, महेश प्रजापति, रेवाराम कुशवाहा,केशव सोनी साईखेड़ा, संतोष पूरी , निर्मल साहू, भगवानदास साहू सहित क्षेत्र के कई संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।
एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
क्लिनिक के संचालकों लोकेश साहू एवं प्रथम साहू विनीत ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, शुभचिंतकों और क्षेत्रीय जनता का आत्मीय आभार व्यक्त किया।
प्रबंधन के अनुसार, इस क्लिनिक में मरीजों के लिए आधुनिक मशीनों द्वारा आंखों की सटीक जांच, देश-विदेश के ब्रांडेड व ट्रेंडी चश्मों के फ्रेम, उच्च गुणवत्ता वाले लेंस और आई केयर से जुड़ी बेहतरीन सेवाएं बेहद किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी।