Let’s travel together.

मोटरसायकिल चोरी करने वाले आरोपी को 03 वर्ष की सजा

0 36

रायसेन।  न्यायालय अजय कुमार यदु, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, रायसेन जिला रायसेन मप्र द्वारा आरोपी– साजन उर्फ रिंकू पुत्र श्री राजकुमार तुकरेले, आयु 20 वर्ष, निवासी जहांगीराबाद, भोपाल म.प्र. को भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के अधीन 03 वर्ष के सश्रम कारावास व 500 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

इस मामले में शासन की ओर से श्रीमती अखलेश शर्मा, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, रायसेन ने पैरवी की।

घटना का संक्षिप्त विवरण :- सूचनाकर्ता मोहरसिंह धानक दिनांक 06.08.2025 को प्रात: लगभग 07:15 बजे आरक्षी केन्द्र रायसेन जिला रायसेन म.प्र. अंतर्गत ग्राम बरबटपुर स्थित रीछन नदी के पुल के पास अपनी मोटरसायकिल क्रमांक एम.पी. 38 एम.के. 8724 को खड़ी व लॉक करके नदी में फ्रेस होने गया था। वह वापस आया तो वहां मोटरसायकिल नहीं थी। उसने अज्ञात व्यक्ति को मोटरसायकिल को ले जाते हुये देख लिया। उसके द्वारा घटना की रिपोर्ट किये जाने पर अज्ञात अभियुक्त‍ के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट लेखबद्ध कर अपराध पंजीबद्ध कर मामला अन्वेषण में लिया गया।

आरक्षी केन्द्र टी.टी. नगर भोपाल के पुलिस अधिकारी द्वारा वाहन निरीक्षण के समय अभियुक्त (आरोपी) व सहअभियुक्त का मेमोरेंडम लिया गया व वाहन जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण की संपूर्ण विवेचना एवं आवश्य क अनुसंधान उपरांत अभियोगपत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। विचारण उपरांत माननीय न्यायालय द्वारा अभियोजन की समस्त दलीलों एवं साक्ष्यों को सुनते हुए आरोपी को भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के अधीन 03 वर्ष के सश्रम कारावास व 500 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

न्यूज सोर्स- श्रीमती अखलेश शर्मा मीडिया प्रभारी जिला रायसेन मप्र

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कायस्थ महिला प्रकोष्ठ का हरियाली तीज महोत्सव, अंताक्षरी और म्यूजिकल चेयर में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा     |     सप्रे संग्रहालय की प्रचुर संदर्भ संपदा देख कर यू.के. हिंदी समिति अभिभूत     |     मैहर से मिली लाड़ली बहनों को नैहर की नेग,मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को अंतरित किए 2148.30 करोड़ रुपए     |     सीहोर जिले में दर्दनाक हादसा: पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत     |     सही दिशा का प्रसाद ही सही दशा का प्रसाद बनता है-मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     माता वैष्णोदेवी यात्रा पर भक्तों का 22 सदस्यों का जत्था हुआ रवाना     |     पशुओं के प्रति क्रूरता से परिवहन करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर एक सप्ताह में 10 से ज्यादा मवेशियों की मौत, गौशालाओं के बावजूद नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर गड्ढों का जाल, हादसों का बढ़ा खतरा     |     सूखा करार मे बाहरी महिलाओं से देह व्यापार से नाराज ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को सौंपा आवेदन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811