Let’s travel together.

ओंकारेश्वर से कांवड़ लेकर आए लॉ स्टूडेंट आयुष ने इंदौर के नीलकंठ मंदिर में किया शिव अभिषेक

0 42

– शिवपुरी के आयुष शर्मा ने दिखाई भक्ति, नर्मदा जल से किया बाबा का जलाभिषेक

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व मीडिया प्रभारी निर्मल शर्मा उर्फ पप्पी के पुत्र और लॉ स्टूडेंट आयुष शर्मा ने शिव भक्ति की अनूठी मिसाल पेश की है। आयुष ने पहली बार ओंकारेश्वर खंडवा से कांवड़ यात्रा के माध्यम से मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर पैदल यात्रा की और इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में स्थित नीलकंठ शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया।

आयुष शर्मा ने बताया कि यह उनकी पहली कांवड़ यात्रा थी। उन्होंने ओंकारेश्वर से नर्मदा नदी का जल कलश में लेकर पैदल चलकर इंदौर तक की यात्रा पूरी की। यात्रा के दौरान उन्होंने भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए भक्ति भाव से मार्ग तय किया। इंदौर पहुंचकर उन्होंने नीलकंठ शिव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और नर्मदा जल से शिवलिंग का अभिषेक किया।

आयुष मूल रूप से शिवपुरी के निवासी हैं। उन्होंने इंदौर स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की है। वर्तमान में वे उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय से एलएलएम कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने धर्म और संस्कृति के प्रति अपनी आस्था को भी जीवंत रखा है।

कांवड़ यात्रा कर लौटे आयुष ने कहा कि भगवान शिव की कृपा से ही यह यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवा पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ना चाहिए। उनकी इस भक्ति भावना की शिवपुरी और इंदौर दोनों जगह सराहना हो रही है।परिवारजनों ने भी आयुष की इस पहल की प्रशंसा की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811