Let’s travel together.

बाड़ी नगर परिषद निर्वाचन के परिणाम घोषित,10 सीटों पर भाजपा और 5 सीटों पर काँग्रेस

0 97

रिटर्निंग अधिकारी ने निर्वाचित अभ्यर्थियों को प्रदान किए निर्वाचन प्रमाण पत्र

बाड़ी रायसेन से विनोद साहू

नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण में जिले के बाड़ी नगर परिषद में 15 वार्डो में 14 वार्डो में पार्षदों के निर्वाचन हेतु हुए मतदान की मतगणना शासकीय बालक उत्कृष्ट उ.मा.विद्यालय बाड़ी में सम्पन्न हुई। मतगणना उपरांत निर्वाचन परिणाम घोषित किए गए तथा निर्वाचित अभ्यर्थियों को रिटर्निंग अधिकारी सुश्री निकिता तिवारी द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। उल्लेखनीय है कि बाड़ी नगर परिषद के वार्ड क्रमांक-13 से भाजपा की ममता बाई चौहान निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हुई है।

बाड़ी नगर परिषद के वार्ड क्रमांक-1 से भाजपा की अभ्यर्थी रीना सोनी निर्वाचित हुए है। उन्हें कुल 297 मत प्राप्त हुए तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय अभ्यर्थी रूखसार को 163 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 4 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-2 से भाजपा की अभ्यर्थी भागवती निर्वाचित हुई है। उन्हें कुल 454 मत प्राप्त हुए तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस की वेवीनाज को 391 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 7 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-3 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के देवेन्द्र कुमार निर्वाचित हुए है। उन्हें कुल 395 मत प्राप्त हुए तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के सौरभ जगेत को 328 को मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 4 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-4 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की स्वाती यादव निर्वाचित हुई है। उन्हें कुल 262 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की रामकुमारी को 237 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 2 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-5 से भाजपा की शिवानी निर्वाचित हुई है। उन्हें कुल 741 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस की कमलाबाई को 110 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 4 मत प्राप्त हुए हैं।

वार्ड क्रमांक-6 से भाजपा की भागवती बाई निर्वाचित हुई है। उन्हें कुल 425 मत प्राप्त हुए तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस की राधा ठाकुर को 252 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 2 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-7 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की कौशल्याबाई निर्वाचित हुई है। उन्हें कुल 256 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की द्रोपती बाई को मत 244 प्राप्त हुए हैं। नोटा को 3 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-8 से भाजपा की मोनिका वर्मा निर्वाचित हुई है। उन्हें कुल 401 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस की शीला बाई उर्फ सुनीता को 181 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 3 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-9 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रियंका बैरागी निर्वाचित हुई है। उन्हें कुल 436 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के लखन गौर को 372 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 3 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-10 से भाजपा के कपिल कुमार निर्वाचित हुए है। उन्हें कुल 352 मत प्राप्त हुए तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस के विश्राम को 195 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 5 मत प्राप्त हुए हैं।वार्ड क्रमांक-11 से भाजपा के बुद्धिनारायण शर्मा निर्वाचित हुए है। उन्हें कुल 225 मत प्राप्त हुए तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय अभ्यर्थी गोविन्द को 124 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 6 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-12 से भाजपा के सरबजीत सिंह अटवाल निर्वाचित हुए है। उन्हें कुल 909 मत प्राप्त हुए तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस के सुनील कुमार को 273 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 10 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक-14 से इंडियन नेशनल कांग्रेस की विद्या बाई निर्वाचित हुई है। उन्हें कुल 365 मत प्राप्त हुए तथा उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की नेहा को 354 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को एक मत प्राप्त हुआ हैं। वार्ड क्रमांक-15 से भाजपा के सुरेश पाल निर्वाचित हुए है। उन्हें कुल 450 मत प्राप्त हुए तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय अभ्यर्थी भगवान सिंह को 416 मत प्राप्त हुए हैं। नोटा को 9 मत प्राप्त हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

TODAY :: राशिफल शनिवार 27 जुलाई 2024     |     जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण की तैयारियों के लिए कार्यशाला आयोजि     |     सांची के शमशान को नही मिल सकी सडक,दलदल से होकर गुजरती हे शवयात्राएं     |     पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभात झा के निधन से भाजपा संगठन में शोक की लहर: अपूरणीय क्षति, अनमोल योगदान की सदैव रहेगी स्मृति     |     महामाया चौक सहित, कई कलोनियों में जलभराव, बीमाऱी हुई लाइलाज,विधायक जी के निवास के आसपास भी जलभराव     |     नाले में अधिक पानी आने से ऑटो बह गया चालक ने कूद कर बचाई जान,विद्यार्थियों को स्कूल छोड़कर वापस आ रहा था ऑटो     |     बाग प्रिंट कला: मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर,श्रीमती सिंधिया ने मध्यप्रदेश के हस्तशिल्पियों को सराहा     |     पौधे लगाने के बाद बची पॉलीथिन थेली को एकत्र कराकर बेचने से प्राप्त राशि से पौधों की रक्षा के लिए खरीदेंगे ट्री गार्ड     |     उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने श्री प्रभात झा के निधन पर व्यक्त किया शोक, कहा राजनैतिक जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति     |     कांजी हाउस में 3 दिन भूख से तड़प करीब सौ गौवंश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811