–ज़िम्मेदार नही दे रहे ध्यान
सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
महिला बाल विकास के सांची परियोजना अंतर्गत 34 आंगनबाड़ी केंद्रों के सेक्टर दीवानगंज मुख्यालय आंगनबाड़ी केंद्र पर बिजली की व्यवस्था एवं कूलर पंखे नहीं होने के कारण मीटिंग में उपस्थित होने वाली आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं को ऐसी भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि दीवानगंज आंगनबाड़ी केंद्र जो सांची परियोजना का 34 आंगनबाड़ी केंद्र का सेक्टर है। इस केंद्र पर महीने में लगभग 2 से 3 बार सभी 34 आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ताओं की बैठक ली जाती है। ऐसे में सेक्टर मुख्यालय में आंगनबाड़ी केंद्र पर लाइट की व्यवस्था नहीं है। और ना ही यहां कूलर पंखे की व्यवस्था है। ऐसे में बैठक में उपस्थित हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गर्मी मैं हाल बेहाल हो जाता है। और वह बीमार भी हो जाती है। ऐसी स्थिति में बाहर ग्राउंड में पेड़ों के नीचे बैठकर मीटिंग की जाती है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि सेक्टर की आंगनवाड़ी केंद्र पर कूलर पंखे की व्यवस्था की जाए। जिससे भीषण गर्मी के बावजूद भी बैठक में आई कार्यकर्ताओं को राहत मिल सके। वहीं कार्यकर्ताओं ने कहा कि ज़िम्मेदार अधिकारियों को इस मामले की जानकारी होने के बाद भी समस्या का समाधान नही किया जा रहा है। जिसकी वजह से कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हाल बेहाल है।