रायसेन । बरेली तहसील के भोड़िया गांव में रविवार की रात एक पति ने पहले अपनी पत्नी की हथौड़ी से हत्या कर दी और फिर खुद को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रांरभिक जांच में बताया जा रहा कि पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
मृतक की पहचान दर्शन सिंह चौधरी और उनकी पत्नी लीलावती चौधरी के रूप में हुई है। सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने बरेली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को बुलाया। जांच के लिए नर्मदापुरम रेंज के आईजी और डीआईजी भी घटनास्थल पर पहुंच गये थे।