Let’s travel together.

घर की सबसे बड़ी पूंजी हमारे वृद्धजन- कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी

0 104

– शिवपुरी में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया

– सामाजिक न्याय विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वृद्धजनों को किया गया सम्मान

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से मंगलम प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर वृद्धजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बुधवार को कार्यक्रम में कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी, मंगलम के अध्यक्ष डॉ गोविंद सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजू बाथम, सामाजिक न्याय विभाग की उप संचालक सुश्री नम्रता गुप्ता, पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सक्सेना, सहित मंगलम पदाधिकारी, सदस्यगण व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि वृद्धजन हमारे घर की सबसे बड़ी पूंजी हैं। वह हमें संभल प्रदान करते हैं और मार्गदर्शन देते हैं अत: उनका मार्गदर्शन और संबल ही हमारे लिए सबसे बड़ी ताकत है। कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि कभी भी जीवन में कोई विकट संकट या समस्याएं आती है तो हमारे घर के बुजुर्ग माता-पिता ही हमें संबल और मार्गदर्शन देते हैं उनके अनुभव और उनका ज्ञान हमें जीवन का मार्गदर्शन देता है। आज एकल परिवार हो गए हैं और पूर्व में जो संयुक्त परिवार होते थे उसका लोगों के जीवन संचालन में सहयोग मिलता था।
इस मौके पर जिला चिकित्सालय के पूर्व चिकित्सक और सीनियर सिटीजन डॉ एसडब्ल्यू अली का सम्मान किया गया। इस मौके पर पेंशनर्स एसोसिएशन सदस्यगण सहित अन्य वृद्धजनों का सम्मान शॉल श्रीफल, फलों की टोकरी से सम्मानित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में वृद्धजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंगलम उपाध्यक्ष डॉ शैलेंद्र गुप्ता, अरविंद जैन, राजीव श्रीवास्तव, नरेंद्र जैन भोला, रंजीत गुप्ता, दीपक गोयल सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811