Let’s travel together.

स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत ‘पैडल फॉर चेंज’ और बेसिक हेल्थ चेकअप के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

0 74

उपेंद्र मालवीय औबेदुल्लागंज रायसेन

वीर सावरकर शासकीय महाविद्यालय के क्रीड़ा विभाग द्वारा समाज में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत ‘पैडल फॉर चेंज’ और बेसिक हेल्थ चेकअप के लिए एक ‘स्वास्थ्य शिविर’ लगाया गया। रैली से पूर्व सभी ने ऐरोबिक्स एवं ज़ुम्बा डांस किया। इसके बाद महाविद्यालय से प्रारम्भ करते हुए पूरे औबेदुल्लागंज में एक साईकिल रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पी. एम. ऊषा योजना के द्वारा प्रायोजित रहा।

कार्यक्रम की सभी गतिविधियों का आयोजन ‘भोपाल जिला साईकिल संघ’ के माध्यम से किया गया। साईकिल रैली का प्रारम्भ प्राचार्य डॉ सुनीता गुप्ता द्वारा झंडी दिखाकर किया गया। इससे पूर्व प्राचार्य के स्वागत उद्बोधन के साथ उपस्थित अतिथि (थाना प्रभारी) श्री भरत प्रताप सिंह, (सचिव, साईकिल संघ भोपाल) डॉ विशाल सिंह सेंगर, (चेयरपर्सन, सेंट्रल इंडिया ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल) डॉ नितिन वर्मा को स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल संयोजन एवं संचालन क्रीड़ा अधिकारी डॉ सुमित सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सम्मिलित प्रतिभागियों एवं महाविद्यालय स्टाफ के लिए 100 साईकिल, टी-शर्ट एवं रिफ्रेशमेंट की सुविधा दी गयी। इसके साथ ही बेसिक हेल्थ चेकअप का लाभ उठाते हुए विद्यार्थियों एवं महाविद्यालयी स्टाफ ने हेल्थ चेकअप करवाया। जिसमें सेंट्रल ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल की पूरी टीम द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। साईकिल रैली के दौरान शासकीय चिकित्सालय औबेदुल्लागंज द्वारा एम्बुलेंस की सुविधा प्रदान की गयी और औबेदुल्लागंज थाने द्वारा सुरक्षा प्रदान की गयी। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त सम्मानित स्टाफ विद्यार्थी एवं मीडिया के सम्मानित सदस्य भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |     वास्तविक जरूरतों को पूरा करने वाली हो नई दिव्यांगजन नीति:नारायण सिंह कुशवाह     |     युवा संगम कार्यक्रम में 333 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर     |     जिला अभिभाषक संघ चुनाव::किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पदों के लिए होगा चुनाव     |     स्मार्ट मीटर के भारी बिलों से भड़का आक्रोश,महिलाओ ने विद्युत मंडल कार्यालय पर लगाया ताला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811