Let’s travel together.

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु आश्रमों से लेकर शिक्षा के मंदिरों में उत्साह के साथ मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव 

0 42

 सी एल गौर रायसेन

जिले भर में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर सभी सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा धूमधाम के साथ मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा को लेकर गुरु आश्रमों से लेकर शिक्षा के मंदिरों में भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाने के लिए तैयारी की गई। इस अवसर पर गुरुजनों का विशेष पूजन कर उनसे आशीर्वाद लिया जाएगा, गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु दीक्षा के भी कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।

जिला मुख्यालय स्थित मुखर्जी नगर में स्वामी शिवोम तीर्थ आश्रम पर हर बार की तरह इस बार भी गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम उत्साह के साथ मनाया जाएगा इस अवसर पर सुबह 9:00 बजे सदगुरुदेव भगवान का विशेष पूजन महा आरती की जाएगी इसके साथी गुरु गीता का पाठ साधकों द्वारा किया जाएगा इसके बाद गुरु पूजन का कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा जहां दूर-दूर से गुरुजी के शिष्य साधक गुरु पूजन करने के लिए आश्रम स्थल पर आएंगे। नगर के गुरु कपिल मुनि आश्रम रामपुर स्थित श्री हनुमान मंदिर गोपालपुर मंदिर सहित नगर के कई शिक्षा के मंदिरों में भी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा गुरुओं का सम्मान किया जाएगा। ग्रुप पूर्णिमा के पावन अवसर पर सनातन धर्म प्रेमी गुरुजनों से आशीर्वाद ग्रहण करेंगे। सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल एवं गायत्री परिवार द्वारा भी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आओ जीत किए जाएंगे। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुजनों का आशीर्वाद शिष्यों के लिए कल्याणकारी माना जाता है बगैर गुरुदेव ज्ञान अर्जित नहीं होता, परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है वेद शास्त्रों में भी गुरुदेव भगवान की महिमा का वर्णन मिलता है,गुरु वह शक्ति है कि अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाते हैं तथा अज्ञान से हमे ज्ञान की तरफ ले जाते हैं, कहा भी जाता है कि गुरु बिन मिले नहीं ज्ञान अर्थात् सनातन में गुरु बहुत बड़ा महत्व है गुरु की महिमा को समझ पाना आसान नहीं,इसके लिए हमे कठिन साधना होकर गुजरना होगा तब जाकर गुरु तत्व को समझा जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811