शरद शर्मा बेगमगंज, रायसेन
नीट पेपर लीक मामले को लेकर आज केन्द्र सरकार में शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के स्तीफे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल के नेतृत्व में विधायक निवास से कांग्रेस का विजय मार्च निकाला गया। जो विधायक निवास से होकर पैदल मार्च करते हुए बस स्टैंड स्थित अंबेडकर मूर्ति तक पहुंचे और दिल्ली में चल रहे युवाओं के प्रोटेस्ट में शहीद हुए छात्रों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक देवेन्द्र पटेल ने शिक्षा मंत्री के स्तीफे को युवाओं की जीत बताया।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे।