Let’s travel together.

हेडगेवार कालोनी में सड़क किनारे नाली तो बना दी परन्तु आधी छोड़ी

0 207

गंदगी से परेशान मुहल्ले के लोग खुद करते हैं सफाई

सांची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

सांचीमें वैसे तो सबसे अधिक आय देने वाली हेडगेवार कालोनी में स्थित वार्ड नं 13 में नगर परिषद द्वारा सड़क के साथ नाली बनाने की औपचारिकता भर निभाते हुए उसे अधूरी छोड़ दी जिससे रहवासी खासे परेशान नजर आ रहे हैं इस नाली निर्माण करने वाली एजेंसी ने नाली में पानी बहाव की व्यवस्था भी नहीं की मात्र नाली की औपचारिकता पूरी करते हुए अधूरी छोड़ दी जिससे नाली में रुका पानी बदबू तो मार ही रहा है बल्कि इसमें जहरीले कीड़े कांटों का भी खतरा खड़ा हो गया है।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद के अंतर्गत आने वाली हेडगेवार कालोनी जो नगर परिषद को सबसे अधिक आय उपलब्ध कराती है इन दिनों यहां रहने वाले अव्यवस्थाओं की मार झेलने मजबूर हो उठे हैं इतना ही नहीं इस कालोनी में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर क्षेत्रीय विधायक तथा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभूराम चौधरी भाजपा प्रत्याशी को जिताने आये दिन इस कालोनी के चक्कर तो काट रहें हैं तथा जिताने के लिए वार्ड वासियों से अपील भी कर रहे हैं परन्तु इन समस्याओं पर नजर न पड़ना भी कहीं न कहीं प्रश्न खड़े कर रहा है नगर परिषद द्वारा सड़क के साथ नाली निर्माण तो कराया गया परन्तु इस नाली निर्माण के बहाव को देखने की जहमत नहीं उठाई गई और तो और नाली निर्माण भी अधूरा छोड़ दिया गया जिसमें बहाव न होने से गंदगी भरा पानी भरा रहता है जो बदबू तो फैलाता ही है साथ ही इस नाली में जहरीले कीड़े कांटे भी अपने डेरे जमाये रहते हैं ऐसा भी नहीं है कि इस समस्या से प्रशासन के लोगों को अवगत न कराया गया हो बावजूद इसके कोई सुनने देखने वाला कहीं नजर नहीं आता जिसका खामियाजा रहवासियों को भुगतना पड़ रहा है सम्बंधित बेखबर बने हुए हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शराब के कारण जीजा बना हत्यारा,साला पी गया अकेला दारू तो जीजा ने उतारा मौत के घांट     |     गैरतगंज में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू,एसडीएम ने केन्द्रो का किया निरीक्षण     |     विश्व होम्योपैथी दिवस पर भव्य आयोजन, नि:शुल्क शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़     |     समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, पहले दिन ठप, दूसरे दिन 3 हजार क्विंटल खरीदी     |     रायसेन कलेक्टर ने बेरखेड़ी और सलामतपुर में स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण     |     VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज     |     कलेक्टर ने गेहूँ केंद्रों का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्थाओं का लिया जायजा      |     रायसेन में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने उन्नत कृषि प्रदर्शनी का किया शुभारंभ     |     केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, 11 अप्रैल को रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण का करेंगे शुभारंभ     |     सृजन” एक पहल शक्ति से सुरक्षा की ओर का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811