Let’s travel together.

एक्सीडेंट में घायल पड़ी युवती को दरिया दिली दिखाते हुए सीईओ ने पहुंचाया अस्पताल

0 306

सांची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

इन दिनों सड़कों पर दौड़ती अंधी रफ्तार से वाहनों की धमाचौकड़ी से न केवल कभी कभी लोग घायल हो जाते हैं बल्कि अपनी जान तक गंवा बैठते हैं तब मौके पर लोग इकट्ठा तो हो जाते हैं तथा घायल के तड़पने पर अपने मोबाइल पर वीडियो बनाने में व्यस्त रहते हैं परन्तु घायलावस्था में व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाने की जहमत नहीं उठा पाते ।ऐसा ही मामला ग्राम पग्नेश्वर गांव के समीप तब देखने को मिला जब एक स्कूटी सवार कविता रघुवंशी रायसेन से विदिशा की ओर जा रही थी कि रास्ते में एक गाय से टकराते हुए काफी देर सड़क पर पड़ी रही बताया जाता है टकराने के बाद वहां भीड़ तो तमाशबीन बनकर देखती रही परन्तु उसे उठाने की हिम्मत किसी ने नहीं जुटाई तब निर्वाचन में लगी ड्यूटी पर तैनात जनपद पंचायत सांची सीईओ प्रदीपकुमार छलोत्रे एवं रीतेश बुनकर रायसेन से लौट रहे थे उन्होंने भीड़ देखी तथा वहां घायल पड़ी युवती को देखते ही अपने वाहन को रुकवाया तथा युवती को उठाकर अपने वाहन से अस्पताल सांची लेकर पहुंचे तथा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा उसके परिवार को सूचना दी गई परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे तब सीईओ वहां से रवाना हुए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811