सुरेंद्र जैन धरसीवा
गुरुवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर कुमार विश्वरंजन ने जनपद पंचायत धरसीवां की ग्राम पंचायत नीलजा, पवनी एवं पथरी का सघन निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई इस दौरान कुछ स्कूलों का भी निरीक्षण किया ओर लापरवाही पाए जाने पर प्राचार्यों को कड़ी चेतावनी भी दी

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन एवं जनपद सीईओ आशीष केशरवानी ग्राम पंचायत नीलजा स्थित रीपा (RIPA) सेंटर का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर स्व-सहायता समूह की दीदियों से चर्चा करते हुए उन्होंने स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने, प्रभावी ब्रांडिंग एवं बेहतर विपणन (मार्केटिंग) के साथ नए बाजार तलाशने पर विशेष बल दिया, जिससे समूहों की आय में वृद्धि हो सके।

इसके पश्चात वीबीजी राम जी योजना अंतर्गत संचालित जल संरक्षण कार्यों का निरीक्षण किया गया तथा कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया गया। ग्राम पंचायत पवनी में इसी योजना के अंतर्गत किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों का भी अवलोकन कर पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखरेख के निर्देश दिए गए।

ग्राम पंचायत नीलजा एवं पथरी के शासकीय विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित प्रधान पाठक एवं प्राचार्य के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासकीय दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
श्री कुमार विश्वरंजन ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा विकास कार्यों में किसी