सुरेंद्र जैन धरसीवा
श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान जगन्नाथ प्रभु की रथयात्रा निकले ओर बारिश न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता….प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धरसीवा क्षेत्र के अधिकांश गावों में भगवान जगन्नाथ प्रभु की रथयात्रा भक्तिभाव के साथ निकाली गई धरसीवा के सांकरा में आजाद चौक से जैसे ही रथयात्रा शुरू हुई।

आसमान से इन्द्रदेव वर्षा के रूप में अपनी प्रसन्नता के पुष्प बरसाने लगे.गांव के मुखिया से लेकर अन्य जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता ओर भगवान जगन्नाथ प्रभु के प्रति सच्ची श्रद्धा रखने वाले बच्चे युवा बुजुर्ग महिलाएं बड़ी संख्या में रथयात्रा में रिमझिम बारिश के बीच प्रभु की भक्ति करते हुए रथयात्रा में चलती रहीं
रथयात्रा में आयोजन समिति के टिकेंद्र उपाध्याय आशीष उपाध्याय विनीत उपाध्याय सरपंच रघुनाथ साहू टिकेंद्र साहू सूर्या साहू नोहर धीवर मोनेन्द्र साहू दीपांशु साहू सहित बड़ी संख्या में भक्त सामिल हुए