Let’s travel together.

सोमवार के दिन पहनना चाहिए इस रंग कपड़े भगवान शिव की कृपा से बनने लगेंगे अटके हुए काम

129

सनातन धर्म ग्रंथों के आधार पर सप्ताह के हर एक दिन का स्वामी 1 ग्रह होता है। उसके शुभ प्रभाव के लिए उस ग्रह के अनुसार विशेष रंग के कपड़े पहनने चाहिए। जिससे दोष दूर होते हैं और मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। वहीं, सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं। कुंडली के अच्छे-बुरे ग्रह आपके कपड़ों के रंग से भी प्रभावित होते हैं। आइये जानते हैं आपको किस दिन किस रंगे कपड़े पहनना चाहिए।

दिन के अनुसार कपड़ों के रंग

रविवार

यह दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित होता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार गुरुवार के बाद सप्ताह का यह दूसरा सबसे शुभ दिन माना गया है। इस दिन गुलाबी, नारंगी, लाल और सुनहरे रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है।

सोमवार

यह दिन भगवान महादेव का समर्पित होता है। इस का संबंध चंद्र देव से होता है। सोमवार को सफेद, सिल्वर और हल्के रंग के वस्त्र पहनना अति शुभ माना गया है।

मंगलवार

इस दिन का संबंध हनुमान जी महाराज से होता है। मंगलवार को मंगल देव की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवा, संतरा पीला, सिंदूरी जैसे वस्त्र पहनने को शुभ माना गया है।

बुधवार

बुधवार के दिन प्रथम पूज्य गणेश भगवान और ग्रहों के राजकुमार बुध देव का दिन होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन हरा रंग पहनने से जीवन में शांति, संपन्नता और ज्ञान की प्राप्ति होती है।

गुरुवार

गुरुवार का दिन देवों के गुरु बृहस्पति देव का दिन माना जाता है। इस दिन पीला, नारंगी और संतरे रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना गया है।

शुक्रवार

शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी के साथ शुक्र देव का दिन भी माना जाता है। इस दिन सफेद, लाल, गुलाबी वस्त्र धारण करने चाहिए ऐसा करने से व्यक्ति को धन, समृद्धि के साथ ऐश्वर्य और खुशी की प्राप्ति होती है।

शनिवार

यह दिन न्याय के देवता शनि देव और भैरव नाथ का दिन भी माना जाता है। इस दिन गहरा काला, गहरा नीला, गहरा भूरा या जामुनी रंग के वस्त्र पहनने से व्यक्ति में आत्मविश्वास और साहस की वृद्धि होती है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सांची में महाबोधि महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पवित्र अस्थि कलश के दर्शन को पहुंचे हजारों श्रद्धालु     |     जनसेवा का अनवरत अभियान: 6 गाँवों के सघन दौरे पर निकले विधायक अनुज शर्मा     |     सुल्तानगंज बस स्टैंड पर मौत का घाट! 22 चक्का हाइवा मकान में घुसा, हादसों का हॉटस्पॉट बना चौराहा!     |     सागर में पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ     |     वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल      |     भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक ने मन की बात सुनी जन-जन के साथ      |     क्षत्रिय मारू कुमावत समाज संगठन विस्तार से राजनीतिक भागीदारी को लेकर हुआ मंथन     |     भाजपा जिला अध्यक्ष ने साचेत गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात      |     एक ऐसी विदाई, जो समाज को नई दिशा देगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती करेगी     |     सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811