Let’s travel together.

नकटी प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने मंडल कांग्रेस कमेटी धरसींवा ने किया विधायक अनुज शर्मा का पुतला दहन

0 45

सुरेन्द्र जैन धरसींवा रायपुर

जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मंडल कांग्रेस कमेटी धरसींवा द्वारा साहिल खान के नेतृत्व में सम्मानपुर-नकटी मामले को लेकर भाजपा विधायक अनुज शर्मा का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रभावित परिवारों को न्याय, सम्मानजनक पुनर्वास, उचित मुआवजा तथा दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सम्मानपुर-नकटी में प्रभावित परिवारों के साथ हुई कार्रवाई बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अमानवीय है। जिन परिवारों के आशियाने उजड़ गए, वे आज भी न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय संवेदनहीन रवैया अपनाए हुए है।

मंडल कांग्रेस कमेटी धरसींवा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी प्रभावित परिवारों के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन चला रही है। जब तक प्रभावित परिवारों को न्याय, सम्मानजनक पुनर्वास, उचित मुआवजा तथा दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक कांग्रेस पार्टी का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। कांग्रेस हमेशा अन्याय के खिलाफ और पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।

इस अवसर ओबीसी प्रकोष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष भावेश बघेल,ब्लॉक अध्यक्ष आशीष वर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष उद्योराम वर्मा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा नगर पंचायत कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेश साहू नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजा खान पार्षद डालेंद्र वर्मा पार्षद ढालचंद पाल पार्षद रिजवान पार्षद उमेश गोलू पार्षद रेखराज पार्षद प्रधान जिला महामंत्री इसराइल खान जिला महामंत्री योगेश्वर वर्मा रुपेश बघेल संजू निर्मलकर महेंद्र ध्रुव देवेंद्र खेरवार मोहन साहू राजेंद्र साहू मोती पटेल सौरभ शर्मा इरफ़ान शखाराम ध्रुव तुकाराम गौरव लोकेश निक्कू चंदन कमल वर्मा मासूम देवांगन एवं मंडल कांग्रेस कमेटी धरसींवा के पदाधिकारी कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे..।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811