Let’s travel together.

स्वीकृति के बाद भी शुरू नहीं हुआ सड़क निर्माण, बारिश में वार्ड-3 के रहवासी परेशान

0 64

– नाली बनी पर सड़क नहीं, जलभराव से आवागमन प्रभावित 

सैयद मसूद अली पटेल ग़ैरतगंज रायसेन

ज़िले के गैरतगंज नगर के वार्ड क्रमांक 3 बैलगाड़ी प्रोजेक्ट क्षेत्र से भीतरी कालोनी को जोड़ने वाले मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य लंबे समय से स्वीकृत होने के बावजूद शुरू नहीं हो सका है। इसका खामियाजा अब स्थानीय रहवासियों को बारिश में भुगतना पड़ रहा है। बारिश के बाद सड़क पर पानी भर जाने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया और पूरे क्षेत्र में आवागमन प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड में नाली निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन आज तक सड़क नहीं बनाई गई। सड़क के अभाव और असमतल मार्ग के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहता है। कुछ दिन पहले हुई तेज बारिश में कई मकानों में पानी घुस गया था, जबकि गलियां और रास्ते पूरी तरह जलमग्न हो गए थे। स्थानीय निवासी गगन मिश्रा, मोहित ठाकुर सहित अन्य लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण की स्वीकृति काफी पहले मिल चुकी है, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। बारिश के मौसम में बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ और जलभराव के कारण रोजमर्रा का आवागमन भी जोखिम भरा हो गया है। रहवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य को तत्काल शुरू कराया जाए। उनका कहना है कि यदि शीघ्र सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो बारिश में जलभराव की समस्या और विकराल हो जाएगी तथा लोगों के घरों में फिर पानी घुसने की आशंका बनी रहेगी। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा में कल होगा जन आक्रोश,7 मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन     |     धरसींवा में कल से शुरू होगी 25 दिवसीय सेवा संवाद यात्रा,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिखाएंगे हरी झंडी     |     NH-45 खरगौन के पास मिली एक दिन की नवजात बच्ची      |     सिलवानी पूर्व वन परिक्षेत्र अंतर्गत तेंदोनी नदी में मादा मगरमच्छ मृत अवस्था में मिली     |     108 एंबुलेंस की देरी से प्रसूता और नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर ने गठित किया 4 सदस्यीय जांच दल, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट     |     25 साल से फरार नाबालिग के अपहरण ,दुष्कर्म का आरोपित स्थाई वारंटी गिरफ्तार      |     जहरीली शराब के खिलाफ 7 जिलों की आबकारी और पुलिस टीम का बड़ा एक्शन, सीमावर्ती गांवों में छापेमारी और फ्लैग मार्च     |     रामछज्जा की ऐतिहासिक धरोहर पर मंडराया खतरा, ईंट भट्टों और अवैध उत्खनन से नष्ट हो रहे प्राचीन शैलचित्र     |     रायसेन मंडी लूटकांड: जिंदगी की जंग हार गया घायल मुनीम पदमसिंह यादव, भोपाल के अस्पताल में तोड़ा दम     |     तलैया थाने के लॉकअप से विदेशी नागरिक फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811