मनोज बैरागी सरदारपुर धार
राजगढ़ नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद रितु निलेश सोनी ने बाल विनय मंदिर कॉम्प्लेक्स व राजीव कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों को दुकान रिक्त करने के जारी नोटिस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र लिखा है।
पार्षद रितु निलेश सोनी द्वारा 11/06/2026 को CMO को लिखे पत्र के अनुसार, वार्ड 10 में स्थित बाल विनय मंदिर व राजीव कॉम्प्लेक्स की दुकानों को रिक्त करने हेतु व्यापारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। इससे दुकानदारों में भय और असंतोष का माहौल है।

पत्र में उठाए गए मुख्य बिंदु:
1. अधिकांश दुकानदार 20-25 साल से अधिक समय से किराया देकर व्यवसाय कर रहे हैं। ये दुकानें ही उनके परिवारों के जीवनयापन का एकमात्र साधन हैं।
2. नियमित किराया दुकानदारों द्वारा नियमित किराया जमा किया जा रहा है।
3. कॉम्प्लेक्स की स्थिति पत्र में कहा गया कि यदि कॉम्प्लेक्स जर्जर है तो निकाय का दायित्व है कि उसकी मरम्मत करवाए। दुकानदार भी मरम्मत में आर्थिक सहयोग को तैयार हैं। दुकान खाली कराने के स्थान पर जीर्णोद्धार उचित समाधान है।
4. बेरोजगारी की आशंकाअचानक दुकानें खाली कराने से सैकड़ों परिवार बेरोजगार हो जाएंगे, जिससे नगर में सामाजिक एवं आर्थिक समस्या उत्पन्न होगी।

पार्षद की मांगें:
1. दुकान रिक्त करने की कार्यवाही पर तत्काल रोक लगाई जाए।
2. कॉम्प्लेक्स की मरम्मत हेतु एस्टीमेट बनाया जाए।
3. पुराने दुकानदारों को प्राथमिकता देते हुए नए सिरे से किराया नीति बनाई जाए।
4. निर्णय लेने से पूर्व व्यापारी संघ एवं वार्ड पार्षदों की संयुक्त बैठक बुलाई जाए।
5.पत्र में यह भी उल्लेख है कि राजीव कॉम्प्लेक्स रिपेयरिंग हेतु जून 2025 में पत्र दिया जा चुका था, पर आज तक रिपेयरिंग नहीं की गई। पिछले तीन वर्षों में कई बार काम्पलेक्स रिपेरिंग,सुविधाघर निर्माण एवम काम्पलेक्स के अंदर पेवर्स आदि कार्यो को लिखित व मौखिक अवगत कराया गया, पेपर में न्यूज प्रकाशन भी हुआ, मीटिंग में भी बोला गया, पर निराकरण नहीं हुआ 30 मार्च 2026 को परिषद की मीटिंग में वार्ड 10 पार्षद की ओर से व्यापारियों से चर्चा व विश्वास में लेकर आगामी कार्यवाही के लिए कहा गया था। संभावित रिपेयरिंग का सुझाव दिया गया था, जो प्रोसीडिंग में दर्ज नहीं किया गया पत्र की प्रतिलिपि भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, नगर परिषद अध्यक्ष सवेरा महेश जायसवाल और समस्त व्यापारिगण को भेजी गई है।