विदिशा से अदनान खान की रिपोर्ट
विदिशा में बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्रकृष्ण आचार्य के जन्म दिन के मौके पर बागेश्वर धाम भक्त मंडल विदिशा ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सबसे पहले भक्त मंडल के सदस्य पूज्य सरकार के जन्मोत्सव पर बेतवा के पास स्थित श्री कृष्ण गोपाल गौशाला में गौमाता को गौग्रास खिलाकर महाराजश्री की लंबी आयु के लिए गौमाता से प्रार्थना की। साथ ही हरिनाम संकीर्तन एवं प्रसाद वितरण भी किया गया। जिसमें विदिशा बागेश्वर धाम भक्त मंडल से जुड़े हुए सभी भक्त और प्रसिद्ध कथावाचक गौवत्स पं.अंकितकृष्ण तेनगुरिया ‘वटुकजी’ शामिल हुए। इस मौके पर बटुकजी महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति की ध्वजा को संपूर्ण विश्व में लहराने वाले अत्यंत सौम्य-सरल-साधु स्वभाव सेओत-प्रोत,संत-गौ-विप्रसेवी,दास के अग्रज भ्राता, परम श्रद्धेय श्रीबागेश्वरधाम सरकार का जन्मदिन संपूर्ण विश्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शिष्य मंडल विदिशा ने भी उनकी लंबी आयु के लिए भगवान का गुणगान किया और गौमाता की सेवा की।