Let’s travel together.

डीजे उपकरणों पर चोरों का हाथ साफ, खेड़ापति माता मंदिर के पास कृषि फार्म से तीन मशीनें चोरी

0 77

पुलिस जांच में जुटी

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम दीवानगंज में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। खेड़ापति माता मंदिर के समीप स्थित एक कृषि फार्म से अज्ञात चोर देर रात डीजे की तीन महंगी मशीनें चोरी कर ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पीड़ित ने पुलिस चौकी दीवानगंज में शिकायत दर्ज कराई है।

फरियादी हेमराज कुशवाहा ने बताया कि शनिवार-रविवार की दरमियानी रात वह करीब 3 बजे तक जाग रहे थे। इसके बाद जैसे ही वह सोने गए, अज्ञात चोर मौके का फायदा उठाकर फार्म में रखी डीजे मशीनें चोरी कर ले गए। मशीन लकड़ी के खोखे मैं रखी हुई थी चोर मशीन निकालकर लकड़ी का खोखा रास्ते पर फेक कर चले गए। चोरी गए सामान में एम प्रो एटम 26000 वॉट, एम प्रो 5000 वॉट और 700 वॉट पियानो मशीन शामिल हैं। पीड़ित के अनुसार इस चोरी से उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। चोर मोटरसाइकिल से आए हुए थे क्योंकि सुबह मोटरसाइकिल के पहिए साफ दिखाई दे रहे थे कृषि फार्म के पास

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों तक पहुंचने के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का मानना है कि फुटेज से आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ रही है। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस का कहना है –

मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा। खेड़ापति माता मंदिर पर चोरों ने हेमराज कुशवाहा के कृषि फार्म पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है आसपास लगे सीसी फुटेज देखे जा रहे हैं ताकि कुछ सुराग मिल सके।

सुनील शर्मा दीवानगंज पुलिस चौकी प्रभारी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |     आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित      |     ज्ञानेश कुमार स्तीफा दो नारों के बीच कांग्रेस ने अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     नूतन इस्पात के विस्तारीकरण की जनसुनवाई ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता     |     सिलयारी रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ प्रदर्शन, पूर्व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811