Let’s travel together.

रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की बाउंड्री वॉल से भड़के ग्रामीण, जनसुनवाई में पहुंचकर किया विरोध

0 91

एक दर्जन से अधिक गांवों का रास्ता बंद होने का खतरा, किसानों और विद्यार्थियों की बढ़ेगी परेशानी

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

जनसुनवाई में सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम घोड़ाचौक, मुनारा, पिपरई, टपरा, खेड़ा और कालीटोर सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ आवेदन देकर अपनी समस्या रखी। ग्रामीणों का आरोप है कि रेलवे विभाग वर्षों पुराने आवागमन मार्ग पर बाउंड्री वॉल का निर्माण कर रास्ता बंद करने की तैयारी कर रहा है, जिससे एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो जाएगा।

ग्रामीणों ने बताया कि उक्त मार्ग से किसान वर्षों से अपनी कृषि भूमि तक पहुंचते रहे हैं। कई किसानों की जमीन रेलवे लाइन के दोनों ओर स्थित है। यदि रास्ता बंद हो गया तो खेती-किसानी के कार्यों में गंभीर बाधा उत्पन्न होगी और किसानों को लंबा चक्कर लगाकर खेतों तक पहुंचना पड़ेगा।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि रेलवे विभाग पहले ही अंबाडी-छपरई स्थित गेट नंबर 260 को बंद कर चुका है, जिससे क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब बाउंड्री वॉल निर्माण से समस्या और बढ़ने की आशंका है।

ग्रामीणों के अनुसार बारिश के मौसम में अंबाडी-छपरई पुलिया में पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। करीब चार महीने तक पुलिया में कमर तक पानी और दलदल जैसी स्थिति बनी रहती है, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। मजबूरी में प्रतिदिन 100 से 150 मोटरसाइकिल चालक अपनी बाइक उठाकर रेलवे पटरियां पार करते हैं, जिसके कारण कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के कई विद्यार्थी माध्यमिक शाला अंबाडी तथा पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज में अध्ययन करते हैं। रास्ता बंद होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित होगी और उन्हें अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी।

जनसुनवाई में पहुंचे अंबाडी सरपंच प्रतिनिधि रमेश कुमार अहिरवार विक्की मीणा, महेंद्र मीणा ,मतीन खान, मुबीन खान, रमेशचंद्र सेन, सुनील सिंह, खेमचंद लोधी, सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि रेलवे द्वारा रास्ता बंद करने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा ग्रामीणों और किसानों की समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जाए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

इनका कहना हे 

जब भी क्षेत्र में बारिश होती है तो एक दर्जन गांव का संपर्क मेन रोड हाईवे से कट जाता है पुलिया में पानी भर जाने के कारण पहले से ही गांव के ग्रामीण पुलिया को लेकर परेशान है अब प्रशासन द्वारा बाउंड्री वॉल उठाने से पूरी तरह से रास्ता बंद हो जाएगा।

कुंती अहिरवार अंबाडी सरपंच

बारिश के समय में कई मोटरसाइकिल चालक अपनी बाइक को रेलवे की पटरियों के ऊपर से निकालते हैं। जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पहले से ही इतनी परेशानी है अब रेलवे प्रशासन बॉडी बाल बना रहा है जिससे रास्ता पूर्ण रूप से बंद हो जाएगा और सभी गांव के ग्रामीण परेशान होंगे।

कृष्णव मीणा स्थानीय निवासी

4 महीने तक हम सभी गांव वासियों की बाइक इस पार से उस पार नहीं निकल पाती है पढ़ने वाले विद्यार्थी भी रोजाना रेल की पटरियां पार कर जाना पड़ता है जिससे कई बार हादसे हो चुके है।

खेमचंद लोधी स्थानीय निवासी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811