Let’s travel together.

नगर परिषद गैरतगंज ने 74.84 करोड़ का बजट किया पारित, 3.26 लाख का अनुमानित लाभ

0 151

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले की नगर परिषद गैरतगंज की महत्वपूर्ण परिषद बैठक सोमवार को नगर परिषद कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष श्री जिनेश सिंघई, उपाध्यक्ष श्री अशोक सिंह ठाकुर सहित सभी पार्षदगण उपस्थित रहे। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 74.84 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया, जिसमें 3,26,515 रुपये का अनुमानित लाभ दर्शाया गया है।
बैठक में विभिन्न करों एवं शुल्कों को लेकर भी अहम निर्णय लिए गए। परिषद ने संपत्तिकर, जलकर, नए नल कनेक्शन शुल्क तथा दुकान किराया यथावत रखने का निर्णय लिया। वहीं पानी टैंकर, मैला टैंकर, आवेदन शुल्क, कचरा शुल्क और विज्ञापन शुल्क में वृद्धि करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
शहर की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए परिषद ने जल योजना के संचालन एवं संधारण कार्य हेतु दरें आमंत्रित करने का निर्णय लिया। साथ ही पानी की टंकी के पास सम्पवेल निर्माण तथा अवैध नल कनेक्शनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से शासकीय भूमि हस्तांतरण के प्रस्ताव भी स्वीकृत किए गए। इसके अंतर्गत वार्ड क्रमांक 11 भोपाल-सागर मार्ग स्थित सेवा भूमि, वार्ड 15 जुझारपुर रोड स्थित पानी की टंकी के पास की शासकीय भूमि, वार्ड 4 की शासकीय कन्या प्राथमिक शाला तथा वार्ड 8 की शासकीय कन्या माध्यमिक शाला की भूमि को नियमानुसार निकाय को हस्तांतरित कर विकास कार्य कराए जाने का निर्णय लिया गया।
नगर परिषद के इस बजट को शहर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे बुनियादी सुविधाओं में सुधार और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811