Let’s travel together.

शिवपुरी जिले के 2101 गांव में से 1635 गांवों को 4-जी टावर नेटवर्क से किया कवर 

0 83

– केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहल पर शिवपुरी में 4-जी सेवा का नेटवर्क मजबूत किया गया

– भारत संचार निगम के सहायक महाप्रबंधक ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहल पर उनके संसदीय क्षेत्र के शिवपुरी जिले में 4- जी नेटवर्क प्रारंभ कर दिया गया है। देश के अपने स्वदेश 4-जी नेटवर्क से शिवपुरी जिले में 2101 गांवों में से 1635 गांवों को 4-जी नेटवर्क से कवर कर दिया गया है।
भारत संचार निगम (बीएसएनएल) शिवपुरी के सहायक महाप्रबंधक आरके अग्रवाल ने एक पत्रकारवार्ता में बताया कि शिवपुरी जिले में 252 बीटीएस लग चुके हैं। इससे बीएसएनल का नेटवर्क मजबूत हुआ है और उपभोक्ताओं का काफी सुविधा होगी।
उन्होंने बताया कि शिवपुरी जिले में फाइबर कनेक्शन, इंटरनेट टीवी एवं वाईफाई रोमिंग की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। साथ ही पुराने लैंडलाइन उपभोक्ताओं को फाइबर कनेक्शन पर पुराने नंबर के साथ किफायती इंटरनेट और असीमित कॉल की सुविधा भी दी जा रही है।
भारत संचार निगम के गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर शिवपुरी में एक पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया था। इसमें बीएसएनएल द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। पत्रकारवार्ता में बीएसएनएल के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।
सहायक महाप्रबंधक आरके अग्रवाल ने बताया कि शिवपुरी जिले में ऐसी कई गांव थे यहां पर किसी भी टेलीफोन कंपनी का नेटवर्क नहीं था लेकिन बीएसएनएल ने अपना नेटवर्क वहां पर पहुंचाया है इससे ग्रामीण इलाके में रहने वाले लोगों को संचार सुविधाओं का फायदा हो रहा है। उन्होंने बताया कि हमारी अभी ग्रोथ 17 प्रतिशत के आसपास है इसे 20 प्रतिशत से ज्यादा ले जाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल हर स्तर पर उपभोक्ताओं के हितों के ध्यान में रखते हुए उन्हें बेहतर से बेहतर संचार सुविधाएं मुहैया कराने के लिए वचनवद्ध है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना, भाषणों में रखे प्रभावी विचार     |     वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगी     |     बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब के तीन दिवसीय उर्स का समापन, कुल की दुआ में मांगी अमन-चैन की दुआ     |     गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811