Let’s travel together.

आजीवन नर्मदा परिक्रमावासी शिवानंद महाराज ने पाखरवाले मंदिर मांगरोल में रमाई धूनी

0 136

 

पूरे चतुर्मास  चलेगा भोज भंडारे के साथ 51सौ नर्मदेश्वर शिवलिंग और 11 हजार रुद्राक्ष का होगा महाभिषेक

बरेली रायसेन – आजीवन नर्मदा परिक्रमा कर रहे धूनीवाले दादा के शिष्य शिवानंद महाराज ने  दादाजी दरबार आश्रम  मांगरोल में चातुर्मास के लिए धूनी रमाई है।


यहाँ प्रतिदिन  हवन पूजन भोज भंडारे के साथ 51सौ नर्मदेश्वर शिवलिंग और 11सौ रुद्राक्ष का महा अभिषेक और भव्य महाआरती हो रही है  ।
महाआरती और महा प्रसादी में प्रतिदिन सेकड़ो लोग उमड़ रहे हैं।  2 जुलाई से प्रारंभ  अनुष्ठान   31 अगस्त को पूर्णाहुति  तक   जारी रहेगा ।
दादाजी दरबार आश्रम के मुक्तानंद  महाराज ने बताया की सुबह 7 बजे दादाजी दरबार की महाआरती के साथ पूजन अर्चना का सिलसिला शुरू हो जाता है। आरती के बाद नर्मदेश्वर शिवलिंग और रुद्राक्ष का महाभिषेक , 9 बजे से बाल भोग प्रसादी।  दोपहर 2 से 4 तक रुद्री हवन, 4 बजे से कन्याभोज ,साढ़े चार बजे से 6 बजे तक भगवान सत्यनारायण की कथा।  शाम सात बजे से 1008 दीपों से दादाजी दरबार की महाआरती ।  शाम 7:30 बजे से 10  बजे से प्रारंभ महाप्रसादी देर रात तक जारी आरती है।


आकर्षण और कौतूहल का केंद्र बनी महाआरती

1008 दीपों और धूनी  से उठती ज्वाला की रोशनी के बीच बड़े नगाड़े और ढोल मजीरों की थाप पर थिरकते श्रद्धालुओं के उत्साह के  साथ आरती प्रमुख  आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मां नर्मदा के भक्त और धूनी वाले शिष्य शिवानंद जी महाराज का आशीर्वाद प्रसादी पाने  आसपास सेभारी भीड़ उमड़ रही है। देश के कौन कौन से गुरुजी के शिष्य पहुँच रहे है। प्रतिदिन हजारों लोग भंडारे में प्रसादी पा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811