Let’s travel together.

अतिथि विद्वानों की अनिश्चित भविष्य और आर्थिक बदहाली तो थी ही अब होने लगे प्राणघातक हमले

0 132

अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित नहीं इसलिए ऐसी घटनाएं हो रही:-डॉ देवराज सिंह

भोपाल। महाविद्यालयीन अतिथि विद्वान महासंघ ने आज़ प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कड़ा एतराज़ जताया है।लगातार महिला अतिथि विद्वानों के साथ कई प्राचार्य बदसलूकी कर रहे हैं जिसकी शिकायत कमिश्नर उच्च शिक्षा भोपाल से की गई है।अभी हाल ही में डॉ रिपुदमन सिंह यादव शासकीय पीजी कॉलेज दतिया पर उसी कॉलेज के एक छात्र ने प्राणघातक हमला किया है जिस पर उक्त अतिथि विद्वान जिंदगी और मौत से लड़ रहा है हॉस्पिटल में।जिसकी एफआईआर नजदीकि थाने में करवा दी गई है।इन सभी घटनाओं से अतिथि विद्वानों में काफ़ी रोष है।ऐसी ही घटनाएं लगातार हो रही है।लेकिन सरकार अतिथि विद्वानों की भविष्य सुरक्षित करने वाली मांग पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है।महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ देवराज सिंह ने बताया की अतिथि विद्वानों के मुद्दे पर ही सरकार सत्ता में आई है लेकिन अभी तक उस तरफ एक भी कदम नहीं उठाई है।ये दतिया की हाल ही की घटना से अतिथि विद्वानों में काफ़ी रोष है और महासंघ सरकार से और गृह मंत्री से मांग करता है की दोषी के ऊपर कठोर कार्यवाही की जाए।गृह मंत्री के जिले की घटना है ये।

इनका कहना है-
अतिथि विद्वानों के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है,सरकार भविष्य सुरक्षित क्यों नहीं कर रही है समझ से परे हैं।अब तो अतिथि विद्वानों पर प्राणघातक हमले भी किया जा रहा है।सरकार से आग्रह है की ऐसा कृत्य करने वाले लोगों पर कठोर कार्यवाही किया जाए।साथी ही सरकार अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित कर वादा पूरा करें।
-डॉ आशीष पांडेय मीडिया प्रभारी अतिथि विद्वान महासंघ

हम सभी अतिथि विद्वान बैठे थे ऑफिस में सरकारी काम कर रहे थे,दीपांशु गुर्जर नाम का छात्र आया और आते ही गाली गलौच करने लगा,फिर मारपीट किया जिससे कई अतिथि विद्वानों के गंभीर चोट आई है।आज अतिथि विद्वानों की यही दुर्दशा हो रही है हर जगह,सरकार निरंकुश बनी हुई है,अगर सरकार नियमित कर दे एक सम्मान दे अतिथि विद्वानों को तो ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सकता है।
-डॉ रिपुदमन सिंह
पीड़ित अतिथि विद्वान,दतिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ठेका श्रमिकों को ईएसआई व ईपीएफ सुविधाएं नहीं, यूनियन ने की शिकायत     |     मंडीदीप में पानी संकट पर फूटा जनाक्रोश, नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन     |     दिनारा के वीरसरोवर तालाब व गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के संरक्षण से खुलेगा रोजगार का रास्ता, पूर्व पार्षद ने दूरदर्शन पर रखी मांग       |     उदयपुरा नगर परिषद का उपयंत्री भोपाल में दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार     |     पति-पत्नी के विवाद में पति ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या     |     हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से गल्ला व्यापारी की पत्नी का दुखद निधन      |     हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी,तीन दुधारू भैंस मृत      |     हमलाकर लूटने वाला आरोपित गिरफ्तार      |     तुलाई में गड़बड़ी पर भड़के किसान, रायसेन-विदिशा मार्ग पर चक्का जाम     |     कुएं में पडा मिला शव पुलिस ने बरामद कर शुरू की जांच     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811