यशवन्त सराठे बरेली रायसेन
भारतीय बनवासी मजदूर महासंघ एवं प्रवासी श्रमिक आयोग के अध्यक्ष भागचन्द उईके ने वताया नरसिंह पुर मे 17 अप्रैल को अधिवेशन के साथ 18 अप्रैल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक और मध्यप्रदेश बनवासी महासंघ का गठन होगा का आयोजन होने जा रहा है इस आयोजन की तैयारियों को लेकर भारतीय वनवासी मजदूर महासंघ महामंत्री एवं प्रवासी श्रमिक आयोग के अध्यक्ष भागचंद उइके ने प्रवास के दौरान नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल से मिले और कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की भागचंद उइके ने बताया कि इस कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा के साथ मध्य प्रदेश बनवासी महासंगठन का गठन होगा साथ ही इस आयोजन में प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन भी मिलेगा आपको बता दे इस आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित केंन्द्र की कई हस्तियां इस कार्यक्रम मैं शिरकत कर सकती हैं इस बीच भारतीय वनवासी मजदुर महासंघ महामंत्री भागचन्द उइके ,संघ प्रचारक जितेंद्र ग़ुजर , जिला पंचायत अध्यक्ष नीलेश काकोड़िया, राजेश कुमरे ,राजेश झारिया ,पंचाम ताराम,हीरालाल बंसकार ,श्याम लाल ,कुम्भीलाल बारीबा ,राजकुमार शाह बरहटा सहित जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय नेता उपस्थित रहे।