Let’s travel together.

रेडिमेड कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का नुक़सान फायर,बिग्रेड ने पाया आग पर काबू

0 228

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

गुजरी रात  में गांधी चबूतरा के पास एक रेडिमेड कपड़े की दुकान में आग लग गई, सूचना मिलने पर नगर परिषद की फायर बिग्रेड पहुंची और आग बुझाई, तब तक दुकान पूरी जलकर खाक हो गई। शिवम साहू पिता रामबाबू साहू निवासी वार्ड 4 शिवाजी नगर एक सप्ताह पूर्व ही रेडिमेड गारमेंट्स की दुकान प्रारंभ की थी और  गुजरी रात्रि लगभग 9 बजे आसपास के दुकानदारों ने धुंआ निकलता देख तत्काल दुकान मालिक एवं प्रशासन को जानकारी दी, सूचना मिलने पर पुलिस और नगर परिषद सिलवानी की दोनों फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच कर आग बुझाई गई।

चालक भगवानदास विश्वकर्मा एवं सहायक रितेश, चालक रईस मंसूरी सहायक मुकेश ने आग बुझाने में काफी मशक्कत की लेकिन आग इतनी भीषण थी नुकसान होने से नहीं बचा पाए।। बताया जाता है कि शिवम साहू के पिता रामबाबू साहू फुल्की का ठेला लगाते है और दीपावली पर अपने बेटे शिवम साहू को सिद्धांत गारमेंट्स के नाम से कपड़े की दुकान खुलबाई थी। वर्षों की कमाई इस दुकान में लगाई थी जो कुछ ही क्षणों में नष्ट हो गई, पीड़ित का इस दुर्घटना में लाखों रूपये का नुकसान हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सहकारी संस्था सांची में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस     |     एसडीओपी शीला सुराणा की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल     |     रायसेन जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ     |     विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत      |     श्रीमत अनागारिक धर्मपाल की 162बी जयंती मनाई गई     |     तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811