Let’s travel together.

हाईवे-18 पर यात्रियों की जान से खिलवाड़! 60 सीटर बसों में 100 से ज्यादा सवारियां

0 17

-गेट पर लटककर सफर करने को मजबूर यात्री

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सावन पर्व और त्योहारों के चलते भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर इन दिनों बसों में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। त्योहार से दो दिन पहले से ही हाईवे-18 पर संचालित यात्री बसों में क्षमता से कहीं अधिक सवारियां बैठाकर सफर कराया जा रहा है। हालात यह हैं कि कई बसों में यात्रियों को ठूंस-ठूंसकर भरा जा रहा है, जबकि कुछ यात्री बस के गेट पर लटककर यात्रा करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में कभी भी गंभीर हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 60 सीटर बसों में 100 से अधिक यात्रियों को बैठाकर ले जाने की स्थिति सामने आ रही है। बस के अंदर सीटों पर यात्रियों के अलावा खड़े होने तक की जगह नहीं बचती। इसके बावजूद बसों को लगातार सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि क्षमता से अधिक सवारियों से भरी किसी बस के साथ दुर्घटना हो जाती है और यात्रियों की जान चली जाती है तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी?

रानी प्रजापति, आरती नायक, रानी साहू, रीना यदि महिलाओं का कहना है कि बस वाले किराए में कमी नहीं कर रहे हैं और बैठने को जगह भी नहीं दे रहे हैं खड़े-खड़े 30 से 50 किलोमीटर का सफर करना पड़ रहा है। किराए में 60 फ़ीसदी की बढ़ोतरी होने के बाद भी हम लोगों को कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है।

हर 15 मिनट में बस, फिर भी ओवरलोडिंग क्यों?

हाईवे-18 पर यात्रियों की आवाजाही के लिए लगातार बसें संचालित होती हैं। बताया जा रहा है कि लगभग हर 15 मिनट में एक बस उपलब्ध होने के बावजूद यात्रियों को एक ही बस में ठूंसकर ले जाने का सिलसिला जारी है। इससे बस संचालकों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

वहीं कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को भी कई बार समय पर बस में जगह नहीं मिलती। यात्रियों का आरोप है कि लंबी दूरी की सवारियों को प्राथमिकता दिए जाने के कारण स्थानीय यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

थाने और पुलिस चौकियां होने के बावजूद कार्रवाई पर सवाल

हाईवे-18 के इस मार्ग पर सांची थाना, सलामतपुर थाना, दीवानगंज पुलिस चौकी और सूखी सेवनिया थाना जैसे पुलिस ठिकाने मौजूद हैं। इसके बावजूद क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर चल रही बसों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

यात्रियों का कहना है कि बसों में ओवरलोडिंग कोई छिपी हुई बात नहीं है। सड़क पर खुलेआम क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया जा रहा है और कई बार यात्री गेट पर लटककर सफर करते नजर आते हैं। ऐसे में संबंधित परिवहन विभाग और पुलिस की जिम्मेदारी है कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए।

हादसे का इंतजार या पहले होगी कार्रवाई?

भोपाल-विदिशा मार्ग को भविष्य में फोरलेन करने की मंजूरी भी मिल चुकी है, क्योंकि यह मार्ग लगातार बढ़ते यातायात का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे व्यस्त मार्ग पर यात्री बसों में क्षमता से अधिक सवारियां भरना सुरक्षा के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय है।

ग्रामीणों और यात्रियों ने आरटीओ एवं संबंधित अधिकारियों से हाईवे-18 पर विशेष जांच अभियान चलाकर बसों की क्षमता, परमिट और ओवरलोडिंग की जांच करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि कार्रवाई किसी बड़े हादसे के बाद नहीं, बल्कि हादसा होने से पहले होनी चाहिए।अब सवाल यह है कि जिम्मेदार विभाग कब जागेंगे? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है?

इनका कहना हे

मैं राखी बांधने के लिए भोपाल से दीवानगंज के लिए बस में बैठी थी लेकिन बस में जगह नहीं मिली खड़े-खड़े दीवानगंज तक का सफर करना पड़ा कंडक्टर ने पैसे भी पूरे लिए। बस इतनी भारी थी कि पर रखना जगह नहीं मिली इसके बाद भी बस में लगातार सवारियों को बिठाया जा रहा था।

गुड़िया साहू  

बस वाले 2 किलोमीटर के हिसाब से सवारियों से पैसा वसूल कर रहे हैं तो उनको सारी सुविधा देना चाहिए। सवारियों को बैठने तक को जगह नहीं मिल पा रही खड़े-खड़े भेड़ बकरियों की तरह भरकर बस में लाया ले जाया जा रहा है और पैसे भी पूरे ले रहे हैं। धक्का दे देकर सवारियों को बैठाया जा रहा है।

संगीता साहू

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मृत्युभोज और तेरहवीं की कुप्रथा के खिलाफ यादव समाज की पहल, श्रद्धांजलि सभा में लिया सामाजिक बदलाव का संकल्प     |     बेगमगंज सागर रोड़ पर गड्ढे में गिरी बाइक , सवार गंभीर घायल     |     पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास का भव्य नागरिक अभिनंदन: इतिहास एवं पुरातत्व में योगदान को सराहा     |     स्तूप पहाड़ी पर तेंदुए का आतंक।वनविभाग नहीं उठा पा रहा कदम      |     ग्रामीण अंचलों में गूंजे भुजरिया के लोकगीत, लेगी खेल में थिरके कदम     |     हाईवे-18 पर यात्रियों की जान से खिलवाड़! 60 सीटर बसों में 100 से ज्यादा सवारियां     |     धूमधाम से मनाया भुजरिया पर्व, महिलाओं ने की सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना     |     पारंपरिक तरीके से निकली लेगी, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा     |     हाईवे-18 पर 5 फीट गहरी खाई में पलटा बीयर से भरा ट्रक, बाल-बाल बची बड़ी दुर्घटना     |     ग्वालियर-चंबल संभाग के शासकीय अस्पताल में पहली बार हुआ किडनी ट्रांसप्लांट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811