Let’s travel together.

नशे में धुत्त आरोपी ने तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

0 33

– सूंड गांव में अंबेडकर मूर्ति खंडित करने वाला आरोपी जेल भेजा गया

– 2018 के बाद फिर दोहराई वारदात

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना अंतर्गत सूंड गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी कैलाश यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी ने शराब के नशे में वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि वह वर्ष 2018 में भी इसी प्रकार की घटना कर चुका है।

मूर्ति तोड़ने से गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया-

बताया जाता है कि बीते 20 और 21 मई की दरमियानी रात को ग्राम सूंड निवासी विकास जाटव ने सिरसौद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति अज्ञात व्यक्ति ने खंडित कर दी है। इस घटना से ग्रामीणों की धार्मिक और सामाजिक भावनाएं आहत हुईं और गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दबोचा-

सिरसौद पुलिस ने अपराध क्रमांक 147/26 के तहत धारा 298 भारतीय न्याय संहिता में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर से सूचना मिली कि संदेही कैलाश यादव बेरजा नदी पुलिया के पास देखा गया है। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी कैलाश यादव (35) पुत्र रामदयाल यादव, निवासी ग्राम सूंड, हाल निवास ग्राम खर्द को गिरफ्तार कर लिया।

नशे की हालत में दिया वारदात को अंजाम-

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि घटना वाली रात वह अत्यधिक शराब के नशे में था और नशे की हालत में ही उसने मूर्ति को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने बताया है कि आरोपी आदतन अपराधी है। वर्ष 2018 में भी वह इसी तरह की वारदात कर चुका है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद गांव में शांति का माहौल है। पुलिस मामले में विस्तृत जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     पार्श्वगायक मोहम्मद रफी की 46वीं पुण्यतिथि पर संगीत संध्या का आयोजन      |     संतोष बिलहरा चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष बने     |     चांदोनी नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी     |     संत रविदास कलश रथ यात्रा का भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विधायक ने किया स्वागत      |     रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक को चार साल के सश्रम कारवास की सजा     |     सुल्तानगंज में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी     |     शिव केवल एक देवता नहीं, बल्कि कल्याण, करुणा, त्याग, तपस्या और परम सत्य के साक्षात स्वरूप     |     एसडीएम एक्शन मूड में ,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गंदगी पर SDM सख्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811