Let’s travel together.

विधायक ने कहा 60 सरपंचों सहित कई जनप्रतिनिधियो का भाजपा में सामिल होना विकास ओर जनसेवा के प्रति विश्वास का प्रतीक 

0 88

  सुरेंद्र जैन धरसीवा

विधायक अनुज शर्मा ने उनके जन्म दिवस पर साठ सरपंचों सहित कई जनप्रतिनिधियों के भाजपा में सामिल होने की बात कहते हुए इसे सिर्फ राजनीतिक परिवर्तन नहीं बल्कि विकास और जनसेवा के प्रति अटूट विश्वास का प्रमाण बताया ।

विधायक अनुज शर्मा ने कहा की जनसेवा, विकासपरक सोच और जनता के प्रति अटूट समर्पण का असर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है विधायक उनके नेतृत्व और कार्यशैली से प्रभावित होकर क्षेत्र में एक बड़ा और ऐतिहासिक राजनीतिक परिवर्तन देखने को मिला है।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय , केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू सहित वरिष्ठ अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में क्षेत्र के 60 सरपंचों व जनपद सदस्यों सहित बड़ी संख्या में सक्रिय अन्य विपक्षी दलों का दामन छोड़कर लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा की रीति-नीति व विधायक की विकासपरक सोच से हुए प्रभावित भाजपा में शामिल हुए जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने एक सुर में कहा कि विधायक अनुज शर्मा के सेवा भाव और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी दूरदर्शिता से प्रेरित होकर वे सभी इस निर्णय पर पहुँचे हैं। कार्यकर्ताओं का मानना है कि क्षेत्र का वास्तविक और सर्वांगीण विकास केवल भाजपा की नीतियों और विधायक श्री शर्मा के प्रयासों से ही संभव है।

विधायक अनुज शर्मा ने किया स्वागत सुशासन और नीतियों पर जताया भरोसा-अनुज शर्मा इस ऐतिहासिक अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने भाजपा का गमछा पहनाकर सभी नए सदस्यों का पार्टी में आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रवेश नहीं, बल्कि विकास और राष्ट्रवाद के प्रति जनता का बढ़ता विश्वास है। आज का दिन हमारे क्षेत्र के इतिहास में एक मील का पत्थर है। आज मैं बेहद भावुक भी हूँ और गौरवान्वित भी। हमारे क्षेत्र के 60 सम्मानीय सरपंच, जनपद सदस्य भाई-बहन और बड़ी संख्या में ऊर्जावान, सक्रिय जनप्रतिनिधि साथियों ने कांग्रेस और अन्य दलों की रीति-नीति को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। मैं भाजपा परिवार में आप सभी का दिल से स्वागत करता हूँ, अभिनंदन करता हूँ| आपने किसी के डर या दबाव में आकर यह फैसला नहीं लिया है। आपने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों, हमारी राज्य सरकार के सुशासन और हमारी विकासपरक सोच पर भरोसा जताया है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि भाजपा परिवार में आपका यह मान-सम्मान और गौरव हमेशा अक्षुण्ण रहेगा। आज जो ताकत आप लोगों ने मुझे और हमारी पार्टी को दी है, उसने मेरी जिम्मेदारी को दोगुना कर दिया है। मैं थकूँगा नहीं, मैं रुकूँगा नहीं। आपकी सेवा में मेरा हर पल समर्पित रहेगा| हम सब मिलकर संकल्प लें कि हम अपने क्षेत्र को विकास के मामले में छत्तीसगढ़ का नंबर वन क्षेत्र बनाएंगे।हमारी सरकार और संगठन की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना है। सभी नए साथियों के आने से क्षेत्र के विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में भाजपा के संगठन से जुड़े कई वरिष्ठ पदाधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इतनी बड़ी संख्या में सरपंचों , जनपद सदस्यों, पंचों और सक्रिय कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने से क्षेत्र में पार्टी का आधार बेहद मजबूत हुआ है, जिसे आगामी समय के लिए एक बड़े राजनीतिक टर्निंग पॉइंट के रूप में देखा जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेंट थॉमस हॉयर सेकंडरी स्कूल  में सेवा संकल्प अभियान में हुए विभिन्न कार्यक्रम     |     महिला आरक्षक से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में बेगमगंज में पदस्थ आरक्षक पर FIR     |     त्यौहार के मद्देनजर फ्लैगमार्च ,एसडीएम,एसडीओपी ने किया श्रीगणेश झांकियों का अवलोकन      |     जिला अस्पताल में 16 वर्षीय नाबालिग ने सात माह के मृत शिशु को दिया जन्म     |     मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811