Let’s travel together.

विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सात ग्राम पंचायतों को वितरित किए फायर टेंकर

0 73

पेयजल संकट को लेकर अधिकारियों संग समीक्षा बैठक, दो सप्ताह में समस्याओं के निराकरण के निर्देश

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले की जनपद पंचायत ग़ैरतगंज परिसर में शुक्रवार को सांची विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन डॉ. प्रभूराम चौधरी ने विधायक निधि से ग़ैरतगंज ब्लॉक की सात ग्राम पंचायतों को फायर टेंकर वितरित किए। इस दौरान उन्होंने तहसील क्षेत्र में बढ़ती पेयजल समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी आयोजित की।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कढ़ैया, टेहरी, बेलना गढ़ी, सांकल, मुड़िया खेड़ा एवं हिनोतिया महलपुर के सरपंचों और सचिवों को फायर टेंकर सौंपे गए। विधायक डॉ. चौधरी ने कहा कि पंचायतों को दिए जा रहे ये फायर टेंकर इंजन युक्त हैं, जो पेयजल आपूर्ति के साथ-साथ आग बुझाने के कार्य में भी उपयोगी सिद्ध होंगे।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में शादी-विवाह, सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों सहित अन्य अवसरों पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने में ये टेंकर काफी सहायक रहेंगे। साथ ही ग्रामीणों से इन संसाधनों के उचित उपयोग और रखरखाव की जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

जनपद पंचायत कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में विधायक डॉ. चौधरी ने पीएचई विभाग, जल निगम एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जाए।

उन्होंने कहा कि जहां हैंडपंप खराब हैं, उन्हें तुरंत सुधारा जाए तथा जहां पाइप लाइन विस्तार की आवश्यकता है, वहां शीघ्र पाइप लाइन बढ़ाई जाए, ताकि ग़ैरतगंज तहसील में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष विजय पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश कुमार मिंटू सिंघई, ग़ैरतगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज पठया, देहगांव मंडल अध्यक्ष वीर सिंह पटेल, नगर परिषद उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, शेर सिंह यादव, जनपद सदस्य दरयाव सिंह पटेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आईएएस अंकित कुमार जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी पूजा जैन, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नरेश सिंह राजपूत, आरईएस विभाग के एई नरेश ठाकरे, पीएचई विभाग के सतीश बारपेटा सहित जनपद सदस्य, सरपंच एवं सचिव उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरहरकला, पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) के स्वयंभू श्री सिद्ध बटुकगणेश जी     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं     |     खड़े हनुमान मंदिर की स्कैनिंग को लेकर संशय, IIT इंदौर ने कहा- हमारी कोई टीम नहीं पहुंची     |     हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष     |     कोयतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला कमेटी रायसेन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, हाट बाजारो में भक्तों की भारी भीड़     |     राजस्थान से मध्य प्रदेश तक ऊंटों का सदियों पुराना सफर, हाईवे-18 पर दिखा राइका समुदाय का कारवां; जाम के बीच लोगों ने बनाए वीडियो     |     चार दिन की उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश, हाट बाजार में सब्जी की दुकानों में भरा पानी     |     वाहन सहित चोरी का कबाड़ जप्त आरोपी गिरफ्तार,विधानसभा पुलिस की कार्यवाही     |     शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811