Let’s travel together.

महिला बाल विकास के तत्वावधान में ढकना चपना मे आयोजित हुआ कुपोषण मुक्ति अभियान

0 31

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

महिला बाल विकास विभाग के तत्वावधान में ग्राम ढकना चपना पंचायत परिसर मे आयोजित किया गया कुपोषण मुक्ति अभियान इस अभियान का शुभारंभ पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डा प्रभूराम चौधरी द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम में महिला बाल विकास अधिकारियों सहित बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार महिला बाल विकास विभाग के तत्वावधान में आज ढकना चपना पंचायत परिसर में कुपोषण मुक्ति अभियान का शुभारंभ पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डा प्रभूराम चौधरी द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में सांची जनपद पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं एलटी फाउंडेशन के अधिकारी ग्राम पंचायत सरपंच कोमल मालवीय सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी महिला बाल विकास सुपर वाइजर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे ।इस अवसर पर डा चौधरी द्वारा 30 कुपोषित बच्चों को फूड्स किट वितरण किये गए कार्यक्रम का उद्देश्य कुपोषित बच्चों को पोषण सहायता उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य मे सुधार लाया जाना था तथा इस अभियान के तहत कुपोषण के प्रति जागरूकता लाना है जिससे बच्चे कुपोषण मुक्त हो सके ।इस अवसर पर डा चौधरी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता के अंतर्गत जागरूक कर रही है उन्होंने कहा कि बच्चों को कुपोषण से पूरी तरह मुक्त करना है यह सरकार का प्रयास है उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा है बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति स्वच्छता एवं संतुलित आहार पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है इस अवसर पर बाल विकास अधिकारी ने पोषण से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई तथा योजना के लाभ उठाने की अपील की गई ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

27 साल अस्थायी सेवा के बाद कर्मचारी को नियमित करने का हाईकोर्ट का आदेश     |     सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को 63 करोड़ के वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र     |     कार्यालय समय में कृषि विभाग पर लटका रहा ताला, किसान हुए परेशान     |     आरिफ अली भाजपा जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बने     |     पानी के लिए मचा घमासान! दो गांवों में मारपीट, पुलिस तक पहुंचा विवाद,महिला घायल     |     करघे की खनक से वैश्विक मंच तक पहुंची भारत की आवाज, रंजीता प्रियदर्शिनी ने साड़ी में बुनी महिला अधिकारों की कहानी     |     रायसेन में एक सप्ताह से जलसंकट, महामाया चौक पर नागरिकों का आमरण अनशन     |     रायसेन में पानी के लिए हाहाकार महिलाओं ने नपा के सामने फोड़े मटके, विदिशा रोड पर लगाया जाम     |     मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज: छात्रों को मिली प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी     |     महामृत्युंजय अनुष्ठान की पूर्णाहुति, असंख्य शिवलिंग निर्माण के साथ  में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811