Let’s travel together.

बुदनी में रोचक हुआ उपचुनाव, गड़बड़ाया राजनीतिक पंडितों का गणित

0 383

अनुराग शर्मा सीहोर

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गढ़ बुदनी विधानसभा सीट पर हो रहा उपचुनाव अब रोचक मोड़ पर आ गया है। चुनाव से 10-15 दिन पहले ही प्रत्याशियों की जीत हार का दावा करने वाले राजनीतिक पंडितों का गणित भी इन दिनों गड़बड़ा गया है। दरअसल, तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चुनाव लडऩे के दौरान यहां भारतीय जनता पार्टी हमेशा ही भारी रहती थी और चुनाव से पहले ही राजनीति के जानकार यहां का रिजल्ट बता दिया करते थे, बस चर्चा लीड को लेकर हुआ करती थी। लेकिन अब बुदनी में हो रहे उपचुनाव में राजनीतिक पंडितों का गणित पूरी तरह से गड़बड़ा गया है। मतदान में महज 6 दिन का समय ही शेष रह गया है, लेकिन राजनीतिक पंडित यह नहीं बता पा रहे हैं कि बुदनी का विधायक कौन बनेगा। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि डेढ़ दशक बाद यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
गौरतलब है कि जिले की बुदनी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि 23 नवंबर को परिणाम आएंगे। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट से पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल को उम्मीदवार बनाया है। दोनों ही प्रत्याशी प्रभावी है। ऐसे में राजनीति के जानकारों का मानना है कि बुदनी विधानसभा के उपचुनाव में जो उम्मीदवार जमीन से जुड़ा होगा, विधायक वही बनेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दूसरे दिन भी मना रक्षाबंधन, जगह-जगह कजलियों की निकाली गई शोभायात्रा,गाए सावन के मनभावन गीत      |     नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     उप मुख्यमंत्री ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार का किया निरीक्षणअति वर्षा से उत्पन्न जलभराव का लिया जायजा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811