Let’s travel together.

नीट पेपर लिखकर विरोध में एनएसयूआई ,ब्लाक कांग्रेस का मसाल जुलूस 

0 57

विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करो कि लगे नारे 

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

एनएसयूआई एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में नीट पेपर लीक होने के विरोध में रविवार शाम 8 बजे नगर बेगमगंज में  मशाल जुलूस निकाला।कांग्रेस का एनएसयूआई कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों को कड़ी कार्रवाई और शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देने मांग उठाते हुए जमकर नारेबाजी की।

एनएसयूआई अध्यक्ष सोमल यादव के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने मसाल जुलूस शाम 7 बजे विधायक देवेंद्र पटेल के निवास स्थान से प्रारंभ किया ।कार्यकर्ता हाथों में जलती मसाले लिए हाथ में काली पट्टी बांधकर निकले।

जुलूस में शामिल सभी कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए बस स्टैंड पहुंचे ।जुलूस के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों की भविष्य की साथ खिलवाड़ बंद करो , पेपर लीक माफिया पर कार्रवाई करो , जैसे गगनभेदी नारे लगाए ।इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा ।

कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह तोमर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा , एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने अपने -अपने संबोधन में कहाकि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा का पेपर लीक होना सरकार को सबसे बड़ी विफलता है। लाखों होनहार बच्चों का भविष्य चौपट कर दिया है। पेपर माफिया पर कड़ी कार्रवाई नहीं होने से सरकार के संरक्षण में उनके हौसले बुलंद है जो आज भी देश की लाखों प्रतिभावान बच्चों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे है।

इस अवसर पर एनएसयूआई ब्लाक अध्यक्ष सोमिल यादव समस्त टीम के साथ वरिष्ठ नेता प्रकाश पटेल, श्रीप्रकाश जैन , संजय राय , विजय पहलवान , पार्षद अहमद अली , जफर शाह , नीरज यादव ,प्रदीप कारोलिया ,शिव सेन , वासु जैन , मुजाहिद अहमद , जयकरण पटेल, आयुष्मान, हर्ष गुप्ता सहित भारी संख्या में छात्र नेता एवं कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सहकारी संस्था सांची में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस     |     एसडीओपी शीला सुराणा की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल     |     रायसेन जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ     |     विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत      |     श्रीमत अनागारिक धर्मपाल की 162बी जयंती मनाई गई     |     तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811