Let’s travel together.

अनूपपुर में तालाब में डूबने से दो लोगों की हुई मौत, मलगा गांव की घटना..

0 48

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में तालाब में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया गया पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की  जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रामनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मलगा गांव की यह घटना है। तालाब में डूबने से 14 साल के अमित और 40 वर्षीय हरिसिंह की मौत हुई है।

 बताया जा रहा है कि अमित तालाब में नहाने गया होगा और जब वह डूब रहा होगा तो उसे बचाने के लिए हरि सिंह तालाब में गया उसके बाद दोनों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने तालाब से शवों को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है अमित और हरी सिंह दोनों पड़ोसी थे और रविवार  दोपहर को वह घर से निकले थे। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किसानों को अपनी फसल तुलवाने पंजीकरण के बाद भी स्लाइड बुकिंग का इंतज़ार     |     20अप्रैल से जलापूर्ति करने के झूठे आश्वासन से नगर में जलप्रदाय की बाधित,दो दिन में एक बार होगा जल प्रदाय     |     पहाड़ों पर आग, एक हफ्ते से सुलग रही लपटें, जंगल और खेतों की नरवाई खाक     |     अक्षय तृतीया पर  भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन, 27वें आयोजन में कई जोड़े बंधे वैवाहिक सूत्र में     |     मूल्य पर गेहूं खरीदी में देरी, बड़े किसान परेशान , स्लॉट बुकिंग और लिमिट ने बढ़ाई चिंता     |     भारतीय मजदूर संघ ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम  जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     विवाह आयोजनों पर कड़ी नजर,एक और बाल विवाह रोक     |     विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811