Let’s travel together.

सांची में सुरक्षा सख्त: रेलवे स्टेशन तक पहुंची पुलिस की पैनी नजर

0 71

बाहरी आवाजाही पर निगरानी तेज, फ्लैग मार्च से अपराधियों में खौफ,जनता में बढ़ा भरोसा

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

ऐतिहासिक एवं संवेदनशील स्थल सांची में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए अब बाहरी लोगों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में पुलिस ने रेलवे स्टेशन को भी अपनी निगरानी के दायरे में शामिल कर लिया है, जिससे बाहर से आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर सतर्क निगाह रखी जा सके।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के निर्देशन में थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी के नेतृत्व में सांची पुलिस लगातार सक्रिय बनी हुई है। पुलिस ने जहां एक ओर आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने में सफलता हासिल की है, वहीं अब सार्वजनिक स्थलों—चौराहों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन—पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

पुलिस का उद्देश्य स्पष्ट है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति इस ऐतिहासिक स्थल की शांति भंग न कर सके। रोजाना शाम होते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है, जिससे असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना हुआ है और वे आपराधिक गतिविधियों से दूर रह रहे हैं।

पुलिस की इस सख्त कार्यप्रणाली का सकारात्मक असर भी दिखाई दे रहा है। नगरवासियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और कानून व्यवस्था पर भरोसा बढ़ा है। यही वजह है कि सांची की छवि अब उसके ऐतिहासिक महत्व के अनुरूप बेहतर होती नजर आ रही है।

क्या कहते हे आमजन

संतोष दुबे, व्यापारी महासंघ अध्यक्ष:पुलिस की सक्रियता से आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगा है और लोगों का भरोसा बढ़ा है।

अंकित मेहतो, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष:बढ़ते अपराध ग्राफ पर पुलिस ने प्रभावी नियंत्रण किया है, जिससे कानून का राज स्थापित होता दिख रहा है।

संजीत वर्मा, भाजपा नेता:शासन की मंशा के अनुरूप पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कानून व्यवस्था कायम करने में सराहनीय भूमिका निभाई है।

आर.एस. यादव, सपा नेता:पुलिस की सख्त कार्यप्रणाली से न केवल शांति स्थापित होगी, बल्कि सांची की वैश्विक छवि भी बेहतर होगी।सांची में पुलिस की बढ़ती सतर्कता अब सिर्फ सुरक्षा नहीं, बल्कि भरोसे की नई तस्वीर गढ़ रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |     IG के सेवा संकल्प अभियान का असर: धरसीवा में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 15 धारदार हथियार पुलिस को सौंपे     |     स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात,जताया आभार     |     किसानी मोहल्ले में स्थापित 12 फीट की गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     कर्तव्यनिष्ठा और सौम्यता का संगम बनीं एसडीओपी शीला सुराणा, सहकर्मियों ने कहा परिवार की तरह बीते ढाई साल     |     बुड़ेरा में साहू समाज के शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक     |     अखंड ब्राह्मण समाज के समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान     |     ग्राम गुटोरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन एवं श्री कृष्ण विवाह महोत्सव      |     बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811