Let’s travel together.

बरेली के वार्ड 6 में चुनाव है बदलाव का..पार्टियों से उठ कर वार्ड के विकास का..।

0 274

बरेली रायसेन। यू तो बरेली सहित जिले की सभी नगरीय निकायों में इन दोनों चुनावी सरगर्मी बड़ी हुई है लेकिन रायसेन जिले के बरेली नगर परिषद का चुनाव इस बार बड़ा ही रोचक हो गया है। बरेली के कुछ वालों को छोड़ दें तो लगभग आधा दर्जन से अधिक वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों का बोलबाला है जो बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं।

इन निर्दलीय प्रत्याशियों ने जहां अपनी-अपनी पार्टियों की नींद उड़ा रखी है वही राष्ट्रीय पार्टियों की परिषद बनने में भी यह निर्दलीय बड़ी भूमिका में पहुँच रहे हैं। निर्दलीयों ने सबसे ज्यादा गणित सत्तारूढ़ दल बीजेपी का बिगाड़ रखा है जैसे नगर के हाई प्रोफाइल और चर्चित माने जाने वाले वार्ड 6 में बीजेपी कांग्रेस दोनों ही दलों के प्रत्याशियों की नींद निर्दलीय प्रत्याशी ने उड़ा रखी है। चुनाव प्रचार हो या घर-घर जाकर जनसंपर्क दोनों ही मामलों में निर्दलीय प्रत्याशी बीजेपी कांग्रेस से काफी आगे हैं स्थानीय निवासी होने के साथ-साथ नगर पंचायत में पूर्व में किए गए कामों के अनुभव के आधार पर इस वार्ड से सबसे मजबूत प्रत्याशी के रूप में मतदाता इन्हें देख रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी को स्थानीय लोग पूर्व में शराब माफिया से जुड़ा जोड़कर मोहल्ले में पूरे शराब दुकान विरोध कांड के वीडियो वायरल कर वार्ड की महिलाओं पर किए गए अत्याचार की दास्तान को याद कर रहे हैं । वही कांग्रेस प्रत्याशी को अनुभवहीन और राजनीतिक छवि से कोसों दूर देख रहे हैं वही वार्ड के सक्रिय और संवेदनशील युवा प्रत्याशी लोकेंद्र सिकरवार को खुलकर समर्थन दे रहे हैं। जिससे इस वार्ड में दोनों ही पार्टियों की हालत खराब बताई जा रही है अब पार्टी है यहां जातिगत राजनीति के दम पर अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं लेकिन वार्ड के लोग विकास और दमदार प्रत्याशी के रूप में अपना विकल्प चुनने के लिए तैयार है। यहां आगामी 6 जुलाई को मतदान होना है जिसमें यहां के मतदाता मतदान कर अपने प्रत्याशी के भाग्य का फैसला कर देंगे लेकिन तब तक।

दो पूर्व एवं वर्तमान विधायको के समर्थकों वाले प्रत्याशियो पर एक स्थानीय निर्दलीय प्रत्याशी भारी पड़ता दिखता रहा है। इस वार्ड में यूपी का काफी चर्चित पुराना नारा इस समय काफी सुर्खियों में छाया हुआ है। ‘ चलती हैं स्कूटर उड़ती है धूल..न रहेगा पंजा न बचेगा फूल..’ खैर चुनाव नतीजे आने तक सभी की सांसें थमी रहेगी.. कि इस वार्ड में कौन से बड़े नेता जी की इज्ज़त बच पाएगी या यह नारा सच साबित हो जाएगा..!!

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |     एक महीने से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,का घेराव कर हाईवे पर लगाया जाम     |     नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम     |     बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811