शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
जनपद पंचायत की बस स्टैंड के सामने वाली भूमि पर जनपद पंचायत द्वारा शॉपिंग कांपलेक्स का निर्माण कराया जा रहा है । पूर्व मंत्री रामपाल सिंह द्वारा जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर , उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मेहरबान सिंह लोधी , नपाध्यक्ष संदीप लोधी एवं अन्य जनपद सदस्यों की मौजूदगी में 34 लाख की लागत से बनने वाले शॉपिंग कांपलेक्स की आठ दुकानों का भूमि पूजन किया गया।पंडितों के द्वारा मंत्रोउच्चारण से भूमि पूजन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा है कि बेरोजगारों को रोजगार मिले , इसलिए रोजगार के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से नगर में नगर पालिका परिषद एवं जनपद पंचायत द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्र की भूमि पर शॉपिंग कंपलेक्स का निर्माण कराया जा रहा है। आज जनपद पंचायत द्वारा जिन आठ दुकानों के निर्माण की श्रृंखला शुरू की गई है। भविष्य में जनपद पंचायत के सामने वाली भूमि पर 50 से ऊपर दुकानों का निर्माण होगा। जिससे कि 50 – 60 परिवार रोजगार से लगेंगे।