Let’s travel together.

केंद्रीय विद्यालय में बच्चों का हुआ प्रवेश उत्सव, गीत और समूह नृत्य के माध्यम से हुआ स्वागत

0 156

– केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी में कक्षा पहली के विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह आयोजित

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी में मंगलवार को विद्यालय प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 1 में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा पांचवी के छात्र – छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं समूह नृत्य से की गई । कक्षा पांचवी की छात्रा हिमांशी धाकड़ एवं दिव्यांशी कुमारी ने अपने अनुभव साझा किए तदोपरांत कक्षा एक के नवीन छात्रों द्वारा अपने विद्यालय में प्रथम दिवस पर मास्टर अंशु गोस्वामी एवं मास्टर आराब मौर्य ने अपने अनुभव साझा किए ।अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री एसके शर्मा द्वारा बच्चों को आशीष वचन दिए गए एवं उपहार व मिष्ठान भी वितरित किए गए । मंच का संचालन प्राथमिक शिक्षिका कुमारी पारुल द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ प्राथमिक शिक्षिका श्रीमती टी . इक्का द्वारा किया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |     दशलक्षण पर्व का हुआ समापन, आत्म आराधना में लीन रहे श्रावक     |     गढ़ी में गणेश उत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया     |     गणपति बप्पा की विदाई, बेतवा-पग्नेश्वर पर उमड़ा आस्था का सैलाब     |     गौहरगंज में कलेक्टर-एसपी ने किया स्कूल का निरीक्षण, छात्राओं के साथ किया मध्यान्ह भोजन     |     सादीपनी विद्यालय में किताबें जलाने के मामले पर ABVP का घेराव, प्राचार्य से मांगा स्पष्टीकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811