Let’s travel together.

बालमपुर घाटी पर बस को बचाने में अनियंत्रित होकर खाई में उतरा ट्रक, ट्रक चालक की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टली

0 186

घाटी पर अंधा मोड़ होने के कारण आए दिन हो रहे हैं हादसे

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
मंगलवार देर रात्रि 3 बजे के लगभग भोपाल – विदिशा स्टेट हाइवे 18 के बालमपुर घाटी पर एक ट्रक बस को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर नीचे खाई में उतर गया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार भोपाल से विदिशा भाड़ा भरने जा रहा ट्रक एमपी 04 एचई 9876 सामने से आ रही तेज रफ्तार चार्टर्ड बस को बचाने में बालमपुर घाटी मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में जाकर उतरा गया। ट्रक ड्राइवर की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। वहीं ट्रक ड्राइवर एवं क्लीनर को किसी भी तरह की कोई चोट नही आई है। ट्रक के ड्रायवर प्रेम सिंह परिहार ने बताया कि भोपाल से विदिशा भाड़ा भरने जा रहा था। जब सामने से एक बस आ रही थी। बस में लगभग 50 सवारियां बैठी थी।

घाटी के मोड़ पर बस को बचाने में अनियंत्रित होकर खाई में ट्रक उतर गया। गौरतलब है कि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 की बालमपुर घाटी पर अधिक चढ़ाई और अंधा मोड़ होने की वजह से यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। अभी कुछ समय पहले ही बालमपुर घाटी पर सामने से आ रहे वाहन की लाइट पड़ने के कारण अंधे मोड़ पर टर्न भरने में अनियंत्रित होकर टाटा 407 मिनी ट्रक आरजे 20 जीबी 7489 पलट गया था। और समय रहते ड्रायवर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई थी। मिनी ट्रक सूरत गुजरात से कपड़े का भाड़ा भरकर बनारस जा रहे था। वहीं एक और मामले में सुबह लगभग 5 बजे कटनी से चावल भरकर इंदौर जा रहे आयशर मिनी ट्रक क्रमांक एच आर38 आर 7261 ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया था। मिनी ट्रक में ड्राइवर सहित सवार तीन लोग सवार थे। जिन्होंने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई थी। इसलिए तीनों को मामूली सी चोटें आई थी। वहीं एक हार्वेस्टर भी घाटी पर चढ़ते समय पलट गया था।पलटने से उसके दो टुकड़े हो गए थे। हालांकि पूरी घाटी रोड पर सुरक्षा की दृष्टी से रेडियम भी लगाए गए हैं। ताकि रात के समय वाहन चालकों को दुर्घटना से बचाया जा सके। लेकिन उसके बाद भी बालमपुर घाटी पर हादसे रुकने का नाम नही ले रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तीन बदमाश किसान का नोटों से भरा झोला उठाकर हुए फरार     |     चंद घंटों में हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     किसानों को अपनी फसल तुलवाने पंजीकरण के बाद भी स्लाड बुकिंग का इंतज़ार     |     20अप्रैल से जलापूर्ति करने के झूठे आश्वासन से नगर में जलप्रदाय की बाधित,दो दिन में एक बार होगा जल प्रदाय     |     पहाड़ों पर आग, एक हफ्ते से सुलग रही लपटें, जंगल और खेतों की नरवाई खाक     |     अक्षय तृतीया पर  भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन, 27वें आयोजन में कई जोड़े बंधे वैवाहिक सूत्र में     |     मूल्य पर गेहूं खरीदी में देरी, बड़े किसान परेशान , स्लॉट बुकिंग और लिमिट ने बढ़ाई चिंता     |     भारतीय मजदूर संघ ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम  जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     विवाह आयोजनों पर कड़ी नजर,एक और बाल विवाह रोक     |     विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811