विजी लवानिया गौहरगंज, रायसेन
सागर राइस मिल एवं मेंन्युफेक्चर की लापरवाही से बे-ज़ुबानो की जान लगातार जा रही है। प्राप्त जानकरी के अनुसार सागर फैक्ट्री के खुले गड्ढे में गिरने से चार गायों की असामयिक मृत्यु हो गई वहीं, गन्दा कचरा सड़क किनारे डंप करने से मवेशी कचरा खाकर मर रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मिल परिसर में गहरे गड्ढों का खुला होना और वहां उचित घेराबंदी चेतावनी संकेतों का न होना इस हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पशुपालकों और ग्रामीणों में भारी रोष देखा गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पशु मालिकों और ग्रामीणों ने मिल प्रबंधन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बढ़ते दबाव और हंगामे के बाद मिल प्रबंधन ने अपनी गलती स्वीकार की और फेक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही मानते हुए विधि विधान पूर्वक मृत हुई हुई गौमाता को गहरा गड्डा कर उनका अंतिम संस्कार किया गया वही प्रभावित पशु मालिकों को आर्थिक मुआवजा प्रदान किया गया मामला में स्थानीय पुलिस और प्रशासन को भी स्थिति नियंत्रित करने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा। सूत्रों की माने तो, मामला मानवाधिकार में जा चुका है।