Let’s travel together.

रायसेन आयेगे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार क भव्य स्वागत की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने की तैयारियां पूरी

0 97

रायसेन। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रायसेन द्वारा शुक्रवार को सुबह 10 बजे कामधेनु परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय में मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। शहर
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल
ने बताया कि उमंग सिंघार के रायसेन आगमन पर पार्टी संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उनके स्वागत के लिए परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है।

कार्यक्रम में जिलेभर से कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस दौरान पार्टी की आगामी रणनीति, संगठन की मजबूती तथा जनहित के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

शहर ब्लॉक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बताया कि यह अवसर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक रहेगा, जिससे जिले में संगठन की सक्रियता और भी बढ़ेगी।कार्यक्रम में सभी कांग्रेसजनों से उपस्थित रहने की अपील की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811